फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लांच से पहले नजर आई Toyota Camry Hybrid जनवरी में होगी लांच, देखें तस्वीरें

Mon, 31 Dec 2018 12:50 PM IST
shubham आॅटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Toyota Camry Hybrid
विज्ञापन

2019 में Toyota India अपनी नई फ्लैगशिप गाड़ी को लांच करने की पूरी तैयारी कर चुका है। हम बात कर रहे हैं Toyota Camry Hybrid की। 2019 में सबसे पहले लांच होने वाली कार टोयोटा कैमरी होगी, जिसे 18 जनवरी 2019 को पेश किया जाएगा। कैमरी के अब तक सात एडिशन आ चुके हैं, और यह आठवीं-पीढ़ी की कार होगी।

विज्ञापन


कैमरी का यह मॉडल हर मायने में शानदार होगा। फिर बात चाहे लुक्स की हो या पावर की। नई Toyota Camry को नए प्लैटफॉर्म (जीए-के) Global Architecture पर बनाया गया है। नई कैमरी की लंबाई, चौड़ाई,और ऊँचाई पिछले मॉडल के मुकाबले ज्यादा है।

Toyota Camry Hybrid
एक्सटीरियर और इंटीरियर 
नई कैमरी का लुक पहले से ज्यादा स्टाइलिश है, इसके फ्रंट का V शेप आकार, पतली ग्रिल, बड़े एयरडैम, हेडलाइट्स में एलईडी डीआरएल, ज्यादा लंबा व्हीलबेस नई कार की कुछ खासियतें हैं। कार के इंटीरियर में काफी कुछ बदलाव किए गए हैं, जिनमें 8.0-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम,10-इंच हैड-अप डिस्प्ले,7.0-इंच के मल्टी-इनफार्मेशन डिस्प्ले (MID) शामिल है।

इंजन क्षमता
इस कार में 2.5-लीटर का 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 176 बीएचपी की पावर के साथ 221 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करता है। वहीं इसमें पहले वाली कैमरी का इंजन सिर्फ 158 बीएचपी की पावर देता था। यानी पावर के मामले में यह कार पिछली कार से कहीं बेहतर होगी। नई कैमरी में लगाया गया इंजन एक 118 बीएचपी (88kW) इलेक्ट्रिक मोटर के समान काम करेगा। जिसकी वजह से इस कार की कुल पावर 208 बीएचपी तक पहुंच जाएगी। 
 
विज्ञापन

Toyota Camry Hybrid
नई Camry में Toyota की अगली पीढ़ी की हाइब्रिड तकनीक Toyota Hybrid System II का प्रयोग किया गया है। इस सिस्टम में कम वज़न का “पॉवर कंट्रोल यूनिट” लगाया गया है। इसके अलावा इस गाड़ी के बैटरी पैक को आम कारों की तरह कार के ट्रंक में न रखकर पीछे वाली सीट के नीचे लगाया गया है। 

बात करें, इसके प्रतिद्वंद्वी की तो Camry के लांच होने पर इसका मुकाबला Honda Accord और Skoda Superb जैसी लग्जरी सेडान गाड़ियों से होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें