फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर क्यों खरीदें Vitara Brezza स्पोर्ट्स लिमिटेड एडिशन, ये हैं 5 मुख्य वजह

Mon, 27 May 2019 05:15 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Vitara Brezza Sports Limited Edition - फोटो : google
विज्ञापन

हाल ही में ह्यूंदै वेन्यू की लांचिंग के बाद बाजार पर अपनी बनाए रखने के लिए मारुति ने अपनी सबसे पॉपुलर सब-4 मीटर एसयूवी विटारा ब्रेजा का लिमिटेड स्पोर्ट्स एडिशन लांच किया है। ब्रेजा का मुकाबला फोर्ड इकोस्पोर्ट, टाटा नेक्सन, महिन्द्रा एक्सयूवी300 के अलावा ह्यूंदै वेन्यू से है। आइए जानते हैं ब्रेजा के लिए खास लांच पैकेज की 5 खासियतों के बारे में...

विज्ञापन

 

नए स्टाइलिंग फीचर्स

लिमिटेड मॉडल्स की तरह मारुति ने नई विटारा ब्रेजा स्पोर्ट्स में कई नए स्टाइलिंग अपडेट दिए हैं। इन अपडेट्स में बाहर की तरफ नए ग्राफिक्स, स्पोर्टी व्हील आर्क क्लैडिंग, लेदर रैप्ड स्टीयरिंग, डुअल कलर डोर सिल गार्ड्स और नई प्रंट क्रोम ग्रिल दी है।
 

पुराने कस्टमर भी उठा सकेंगे फायदा

इस पैकेज की खासियत होगी कि पुराने कस्टमर भी इसका फायदा उठा सकेंगे। यह स्टाइलिंग किट मात्र 29,990 रुपये में उपलब्ध होगी। मारुति के डीलरशिप से इस पैकेज को खरीदा जा सकता है। वेन्यू को टक्कर देने के लिए इस स्टाइलिंग पैकेज के जरिए अपनी ब्रेजा को और स्टाइलिश बना सकेंगे।
 

इंटीरियर में अतिरिक्त फीचर

Vitara Brezza Sports Limited Edition - फोटो : google
मारुति विटारा ब्रेजा स्पोर्ट्स एडिशन में एक्सटीरियर के साथ इंटीरियर में बदलाव मिलेंगे। स्टाइलिंग एनहेंसमेंट के जरिए ब्रेजा में नए स्टाइलिश सीट कवर्स, नए फ्लोर मैट्स, नेक कुशन, लेदर स्टीयरिंग कवर, कस्टम डोर सिल-गार्ड जैसे फीचर मिलेंगे।
 

कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं

नया स्पोर्ट्स पैकेज में केवल स्टाइलिंग अपडेट्स ही दिए गए हैं, कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। ब्रेजा में 1.3 लीटर का D13A टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन मिलेगा, जो 90 पीएस की पावर और 200 एनएम का टॉर्क देगा। इसमें 5 स्पीड मैनुअल और 5 स्पीड एएमटी ऑप्शन मिलता है।
 
विज्ञापन

बाजार में बनेगी जबरदस्त पकड़

मारुति को डर है कि ह्यूंदै वेन्यू के आने से विटारा ब्रेजा की लोकप्रियता पर असर पड़ेगा। ब्रेजा को लांच हुए तीन साल हो चुके हैं और इस दौरान ब्रेजा ने बाजार के 44 प्रतिशत हिस्से पर कब्जा किया है। वहीं नई स्टाइलिंग किट से ब्रेजा न केवल पहले से ज्यादा आकर्षक दिखेगी, बल्कि लोकप्रियता को बरकरार रखने में मदद मिलेगी।         
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें