देशभर में नवरात्र धूमधाम से मनाया जा रहा है। कोरोना की मार के बावजूद लोग इस त्योहार वाहनों की खरीदारी कर रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी इस त्योहार नई मोटरसाइकिल खरीदना चाहते हैं तो हमारी यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है। आज हम आपके लिए भारतीय बाजार में बिकने वाली दो सबसे सस्ती और लोकप्रिय मोटरसाइकिलें लेकर आए हैं। इन बाइक्स की शुरुआती कीमत 50000 रुपये से भी कम है। इसके अलावा इनमें आपको बेहतर इंजन के साथ स्टाइलिश लुक भी मिलता है। तो डालते हैं एक नजर इन मोटरसाइकिलों की कीमतों और फीचर्स पर, जिसके बाद आप यह खुद तय कर सकेंगे कि आपके बजट में इनमें से कौन सी बाइक सबसे बेहतर रहेगी।
Bajaj CT 100
Bajaj CT 100 B
- Bajaj CT 100- कीमत: भारतीय बाजार में Bajaj CT 100 सबसे सस्ती मोटरसाइकिल है। बजाज की इस लोकप्रिय बाइक की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 44,890 है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 51,802 रुपये तक जाती है।
- Bajaj CT 100- परफॉर्मेंस: इसमें पावर के लिए 102 सीसी का 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलिंडर, इलेक्ट्रॉनिक इंजेक्शन इंजन दिया गया है। इसका इंजन 7500 आरपीएम पर 7.9 PS की मैक्सिमम ताकत और 5500 आरपीएम पर 8.34 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 4-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इस मोटरसाइकिल के सभी गियर नीचे की तरफ लगते हैं।
- Bajaj CT 100- डायमेंशन: Bajaj CT 100 के डायमेंशन फीचर्स की बात करें तो इसकी लंबाई 1945 मिलीमीटर, चौड़ाई 752 मिलीमीटर और ऊंचाई 1072 मिलीमीटर है। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 170 मिलीमीटर है। वहीं, इसका व्हीलबेस 1235 मिलीमीटर है।
Hero HF Deluxe
Hero HF Deluxe BS6
- फोटो : Hero MotoCorp
- Hero HF Deluxe- कीमत: भारतीय बाजार में Hero HF Deluxe के बेस वेरिएंट (शुरुआती) की दिल्ली एक्स शोरूम कीमत 49,950 रुपये है। वहीं, इसके टॉप एंड वेरिएंट की दिल्ली एक्स शोरूम कीमत 58,600 रुपये है।
- Hero HF Deluxe- परफॉर्मेंस: इसमें पावर के लिए 97.2 सीसी, 4-स्ट्रोक, सिंगल सिलिंडर, एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक इंजन दिया गया है। इसका इंजन 8000 आरपीएम पर 7.91 HP की मैक्सिमम पावर और 6000 आरपीएम पर 8.05 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 4-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन दिया गया है।
- Hero HF Deluxe- डायमेंशन: इसके डायमेंशन फीचर्स की बात करें तो Hero HF Deluxe की लंबाई 1965 मिलीमीटर, चौड़ाई 720 मिलीमीटर और ऊंचाई 1045 मिलीमीटर है। वहीं, इसका ग्राउंड क्लियरेंस 165 मिलीमीटर है। जबकि, इसका व्हीलबेस 1235 मिलीमीटर है। इसकी सैडल ऊंचाई 805 मिलीमीटर है।