अगर आप इस दिवाली बजट सेगमेंट में एक नई बाइक खरीदना चाहते हैं, तो यह मौका आपके लिए सबसे बेहतर साबित हो सकता है। दरअसल दुनिया की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प इस त्योहारी सीजन अपनी HF Deluxe बाइक पर भारी डिस्काउंट दे रही है। कंपनी की तरफ से इस पर नकद छूट से लेकर फाइनेंस तक की स्कीम दी जा रही है। आज हम आपको इस बाइक पर मिल रहे सभी ऑफर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा हम आपको इसके सभी स्पेसिफिकेशन्स और कीमतों के बारे में भी बताएंगे। तो डालते हैं एक नजर।
सस्पेंशन की बात करें तो Hero HF Deluxe BS6 के फ्रंट में टेलिस्कोपिक हाइड्रॉलिक शॉक एब्स्रोबर सस्पेंशन और रियर में 2 स्टेप एडजेस्टेबल हाइड्रॉलकि शॉक एब्स्रोबर सस्पेंशन दिया गया है। ब्रेकिंग की बात की जाए तो HF Deluxe के फ्रंट में 130 mm ड्रम ब्रेक और रियर में 130 mm ड्रम ब्रेक दिया गया है।
HF Deluxe की लंबाई 1965 mm, चौड़ाई 720 mm, ऊंचाई 1045 mm, सीट की ऊंचाई 805 mm है। इस बाइक का व्हीलबेस 1235 mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 165 mm है। HF Deluxe बाइक में 9.6 लीटर क्षमता का फ्यूल टैंक मिलता है।
इस बाइक में किक स्टार्ट और सेल्फ स्टार्ट का विकल्प मिलता है। इस बाइक में एडवांस्ड प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी मिलती है। इसमें Xsense एडवाटेंज टेक्नोलॉजी भी मिलती है। यह बाइक 5 रंगों के विकल्प के साथ उपलब्ध है। इसमें टेक्नो ब्लू, हैवी ग्रे के साथ ग्रीन, हैवी ग्रे के साथ ब्लैक, ब्लैक के साथ पर्पल और ब्लैक के साथ रेड जैसे रंग शामिल हैं।