फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं देश की 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV गाड़ियां, आपके लिए कौन है बेहतर?

Mon, 17 Aug 2020 10:30 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : Hyundai
विज्ञापन

कोरोना काल में अगर आप एक नई एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको हमारी यह खबर पूरी पढ़नी चाहिए। क्योंकि आज हम आपको साल 2020 की 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी गाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं। दरअसल लॉकडाउन के बाद और कोरोना काल में भी देश में एसयूवी गाड़ियों की मांग जारी है। इस साल जुलाई महीने तक देश में 59,870 एसयूवी गाड़ियों की खरीदारी हुई है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि जनवरी 2020 से जुलाई 2020 तक देश में किन 10 एसयूवी गाड़ियों को भारतीय ग्राहकों ने सबसे ज्यादा खरीदा। इसके बाद आप खुद तय कर सकेंगे कि क्या आपकी पसंद भी है देश की पहली पसंद? तो डालते हैं एक नजर टॉप-10 बेस्ट सेलिंग एसयूवी पर,

विज्ञापन

Hyundai Creta


Hyundai Creta देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी है। जनवरी 2020 से जुलाई 2020 तक इसके 11,544 इकाइयों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई। बता दें कि कंपनी ने कुछ समय पहले ही नई जेनरेशन वाली Creta को भारत में लॉन्च किया है। 


Kia Seltos


भारतीय बाजार में साल भर पहले एंट्री करने वाली Kia Motors ने अपनी परफॉर्मेंस से सबको हैरान कर दिया है। कंपनी की बेस्ट सेलिंग एसयूवी देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी है। जनवरी 2020 से जुलाई 2020 तक इसके 8,265 यूनिट्स को भारतीय ग्राहकों ने खरीदा।


Maruti Suzuki Vitara Brezza


Hyundai Creta और Kia Seltos के बाद देश की तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी Vitara Brezza है। जनवरी 2020 से जुलाई 2020 तक इसके 7,802 यूनिट्स को भारतीय ग्राहकों ने खरीदा।


Hyundai Venue


भारतीय बाजार में Hyundai Venue चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी है। जुलाई 2020 तक इसके 6,729 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा। बता दें कि जुलाई महीने में पांच सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में Creta एक मात्र ऐसी गाड़ी है जो मारुति सुजुकी कंपनी की नहीं है।


Mahindra Bolero


साल 2020 में टॉप-5 बेस्ट सेलिंग एसयूवी गाड़ियों में महिंद्रा की Bolero शामिल है। जुलाई 2020 तक भारतीय बाजार में Bolero के 4,355 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा।

 

विज्ञापन

Tata Nexon


साल 2020 में अब तक टॉप-5 बेस्ट सेलिंग एसयूवी गाड़ियों में भले ही Tata Nexon को जगह नहीं मिली हो, लेकिन इस लोकप्रिय कार ने बिक्री के मामले में टॉप-10 में अपनी जगह बना ली है। जुलाई 2020 तक इसके 4,322 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा है।


Mahindra Scorpio


इस साल भारत की सातवीं सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी Mahindra Scorpio है। अब तक इसके 3,130 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा है।


Mahindra XUV300


Mahindra की XUV300 के जनवरी 2020 से जुलाई 2020 तक 2,514 यूनिट्स की बिक्री हुई।
 

Ford Ecosport


इस साल जुलाई 2020 तक Ford Ecosport के 2,433 यूनिट्स को भारतीय ग्राहकों ने खरीदा है।


MG Hector


भारतीय बाजार में साल भर पहले एंट्री करने वाली MG Hector को ग्राहकों का जबरदस्त साथ मिला है। साल 2020 में यह देश की दसवीं सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी है। जुलाई 2020 तक इसके 2,018 यूनिट्स की घरेलू बाजार में बिक्री हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें