Vitara Brezza से होगी सस्ती!
रिपोर्ट्स की मानें तो टोयोटा अपनी Glanza की तरह इस एसयूवी को 2 से 3 वेरिएंट्स में लॉन्च कर सकती है। माना जा रहा है कंपनी अपनी Urban Cruiser की शुरुआती कीमत मारुति की Vitara Brezza से कम रखेगी।
Vitara Brezza से ज्यादा देगी माइलेज
Toyota की Urban Cruiser में ग्राहकों को सुजुकी की SHVS माइल्ड-हाईब्रिड तकनीक मिलेगी। इससे Urban Cruiser के मैनुअल वेरिएंट में Vitara Brezza के मैनुअल की तुलना में ज्यादा माइलेज मिलेगा। बता दें कि Brezza सड़कों पर 17.03 kmpl का माइलेज देती है।
मिलेगी लंबी वारंटी
Toyota अपनी इस एसयूवी में 3 साल की स्टैंडर्ड वारंटी देगी, जो Vitara Brezza की तुलना में कहीं ज्यादा है।
इंटीरियर में ये होगा खास
रिपोर्ट्स के मुताबिक Urban Cruiser में रिवाइज्ड कैबिन मिलेगा, जिसकी क्वालिटी Vitara Brezza से बेहतर होगी।