Maruti Suzuki Baleno
इस जुलाई Maruti Suzuki की Baleno पर कई ऑफर्स मिल रहे हैं। सबसे पहले बात करें इसके एंट्री-लेवल वेरिएंट Sigma की तो, कंपनी इस पर 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस दे रही है। वहीं, इसके Delta, Zeta और Alpha वेरिएंट की खरीद पर ग्राहकों को 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिलेगा।
Maruti Suzuki Ignis
Maruti Suzuki Ignis के Zeta वेरिएंट पर इस महीने कुल 30,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। कंपनी की तऱफ से इस वेरिएंट पर 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। वहीं, Maruti Ignis के दूसरे वेरिएंट्स की खरीद पर कुल 40,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है, जिसमें 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस शामिल है।
Maruti Suzuki XL6
इस महीने Maruti की XL6 की खरीद पर ग्राहकों को 20,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। हालांकि, इस गाड़ी पर कंपनी की तरफ से कोई भी कैश डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है। इस जुलाई मारुति की इस प्रीमियम MPV (मल्टी परपज व्हीकल) पर ग्राहकों को कुल 25,000 रुपये तक का फायदा हो सकता है।
Maruti Suzuki Ciaz
Maruti Suzuki Ciaz के Alpha ट्रिम पर ग्राहकों को इस महीने 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। वहीं, अगर आप इसके दूसरे वेरिएंट्स को खरीदते हैं, तो आपको एक्सचेंज बोनस के साथ 10,000 रुपये का अतिरिक्त कंज्यूमर डिस्काउंट भी मिलेगा।