फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर ट्रक चलाने वाले ड्राइवर रविवार को देंगे रेस ट्रैक को चुनौती

Sat, 18 Mar 2017 09:16 PM IST
amarujala.com- written by : अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
ट्रक ड्राइवर बने रेसर - फोटो : Tata Motors
विज्ञापन
कल तक जो ट्रक ड्राइवर उबड़-खाबड़ सड़को पर ट्रक लेकर चलते थे, उन्होंने कभी ये नहीं सोचा था कि उनके साथ कुछ ऐसा होगा। टाटा मोटर्स ने अपने ट्रक ड्राइवरों को एक अलग पहचान देने के लिए एक रेसिंग कार्यक्रम की शुरुआत की। जिसके तहत उसने अपने डीलर्स के साथ मिलकर ट्रक ड्राइवरों की एक सूची बनाई और उसमें से बढ़िया ट्रक चलाने वाले कुछ ड्राइवरों का चयन किया। इसके बाद टाटा ने उन्हें ट्रक रेसिंग में हिस्सा लेने के लिए पूरी ट्रैक ट्रेनिंग दी। 
विज्ञापन


भारत में पहली बार बुद्व इंटरनेशनल सर्किट पर ट्रक रेसिंग का आयोजन 2014 में किया गया। इस रेसिंग के अब तक तीन संस्करण हो चुके हैं जिसने कई ट्रक ड्राइवरों की जिंदगी बदल दी। जिन ट्रक ड्राइवरों ने ढाबे के अलावा कहीं खाना नहीं खाया आज वो प्लेन में चल रहे हैं और फाइव स्टार होटल में टाटा के प्रशिक्षकों के साथ चेन्नई में ट्रेनिंग ले रहे हैं।

रविवार को होने वाले टी1 प्राइमा ट्रक रेसिंग चैंपियन‌शिप 2017 के सीजन 4 के लिए 1000 से ज्यादा आवेदन आए हैं। आयोजकों ने आए आवेदनों में से कुल 10 ड्राइवरों को चुना, जो चौथे सीजन के सुपर क्लास कैटेगरी में भाग लेंगे। इस बार रेसिंग में 6 टीम भाग ले रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एफआईए यूरोपियन रेसिंग के प्रतिभागी भी ले रहे भाग

- फोटो : tata motors
टी1 प्राइमा ट्रक रेसिंग चैंपियनशिप 2016 के दौरान जगत सिंह और नागार्जुन ने अपने शानदार प्रदर्शन से लोगों का दिल जीत लिया। अमर उजाला से पूर्व में बात करते हुए नागार्जुन ने कहा था कि,"पहले मुझे समाज महज एक ट्रक ड्राइवर के रूप में देखता था लेकिन अब मुझे हर कोई रेसर कहता है। मैं अभी भी अपने पेशे से जुड़ा हुआ हूं लेकिन अब चीजें बदल गई हैं। भारत में शुरू हुए इस तरह के ट्रकिंग इवेंट से ट्रक ड्राइवर जहां एक तरफ सेफ ड्राइविंग के टिप्स सीख रहे हैं तो वहीं अब उनको भी एक मकसद मिला है जहां वो अच्छा प्रदर्शन करके एक रेसर बनने का सपना बुन सकते हैं।"

रविवार को होने वाली टी1 प्राइमा ट्रक रेसिंग चैंपियनशिप के संबंध में टाटा मोटर्स का कहना है कि इस बार की रेस पहले से कहीं ज्यादा रोमांचक होने वाली है। रेस में इस बार एफआईए यूरोपियन रेसिंग के प्रतिभागी भी भाग ले रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें