फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल कैंपस से हर हफ्ते गायब हो रहीं 250 साइकिल, मगर ऐसे मिल जाती हैं वापस

Mon, 08 Jan 2018 11:53 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Google GBikes
विज्ञापन
एक मीडिया रिपोर्ट्स में खुलासा हुआ है कि टेक्नोलॉजी कंपनी गूगल द्वारा कर्मचारियों को दी गई रंग-बिरंगी साइकिल लगातार गायब हो रही हैं। गूगल के कैंपस से हर हफ्ते करीब 100-250 साइकिल गायब हो रही हैं। हालांकि जीपीएस लगे होने के कारण इनमें से 70-190 साइकिल वापस मिल जाती हैं। 
विज्ञापन


गूगल की इन साइकिल्स को Gbikes कहा जाता है। इसमें पीले रंग का फ्रेम, लाल रंग की बास्केट और हरे व नीले रंग का व्हील होता है। बता दें कि गूगल अपने कैंपस में ऐसी करीब 1100 Gbikes अपने कर्मचारियों के लिए मुफ्त रखता है। कर्मचारी इनका इस्तेमाल कैंपस के आसपास के इलाके में कर सकते हैं। 

एक Gbike की कीमत 100 से 300 डॉलर होती है। गूगल ने बताया कि हर हफ्ते 100 से 250 साइकिल कैंपस से गायब हो रही हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि यह काम साधारण चोर का नहीं है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब गूगल की ये साइकिलें गायब हुई हों। इससे पहले जुलाई 2017 में भी दर्जनों गूगल साइकिल चोरी हो गई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें