फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द आ रही है टाटा ये कार, बाजार में मचा देगी धमाल

Fri, 21 Jul 2017 02:41 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
tata nexon
विज्ञापन
टाटा जल्द ही एक और दमदार कॉम्पैक्ट एसयूवी बाजर में लाने वाली है। महाराष्ट्र के रंजनगांव प्लांट में टाटा की नई कार का एक बैच पूरा हो चुका है। कुछ दिनों में डीलर्स के शोकेस में आपको टाटा नेक्सन नजर आने लगेगी। इस कार को आने वाले त्योहारों के सीजन में लॉन्च करेगी। 
विज्ञापन


टाटा मोटर्स ने कुछ दिनों पहले ही इस कार के इंजन और गियरबॉक्स की जानकारी साझा की है। नेक्सन में आपको 110 एचपी का 1.5 लीटर का डीजल इंजन और 1.2 लीटर का टर्बोचार्जड पेट्रोल इंजन दिया गया है। दोनों ही इंजन में एक समान पावर मिलती है।

साथ ही दोनों इंजन के साथ 6 स्पीड वाला मैन्यूअल गियरबॉक्स मिलता है। डीजल इंजन में आपको 260 एनएम का टॉर्क और पेट्रोल इंजन में 170 एनएम का टॉर्क मिलता है। कंपनी जल्द ही इसके ऑटोमेटिक वर्जन को भी लॉन्च कर सकती है। 
विज्ञापन


नेक्सन को टाटा इंपैक्ट डिजाइन पर विकसित किया गया है। इसे हेक्सा,टियागो और हाल में लॉन्च की गई सेडान कार टिगोर के प्लेटफॉर्म पर विकसित किया गया है। इसे एक स्टाइलिश डुअल टोन टच एक्सटीरियर दिया गया है। 

इसके साथ कंपनी ने इसमें 6.5 इंच का टचस्क्रीन दिया है। इसमें आपको तीन ड्राइविंग मोड इको, सिटी और स्पोर्ट मिलते हैं। इस कार का सीधा मुकाबला फोर्ड इको स्पोर्ट और मारुति ब्रेजा से होगा। इसकी कीमत 7 से 10 लाख के बीच हो सकती है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें