टाटा मोटर्स ने अपनी कार टियागो के जेटीपी वर्जन को हाल ही मे लांच किया है। जिसे कंपनी ने कई खास फीचर से लैस किया है। टाटा की टियागो न सिर्फ देखने में आकर्षक है बल्कि लोगों की जरूरतो पर भी खरी उतरती है। इसके बावजूद बहुत से ऐसे ग्राहक थे जो इस कार में अन्य सुविधाएं चाहते थे जिसके चलते कंपनी अब इस कार के टॉप मॉडल को लांच करने की तैयारी में है।
कार में कंपनी ने न तो कोई तकनीकी बदलाव किया है और न ही इसके डायमेंशन से छेड़छाड़ की गई है। पहले की तरह कार की लंबाई 3746 मिमी, चौड़ाई 1647 मिमी, और ऊंचाई 1535 मिमी होगी। इसके साथ ही कार में पहले वाला ही 1.2-लीटर का 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। जो कि मल्टी ड्राइव मोड़ से लैस होगा।
टाटा टियागो के नए संस्करण को एंड्रॉइड ऑटो, वॉयस कमांड एक्सेस और इनकमिंग एसएमएस अधिसूचना के साथ 7 इंच टचस्क्रीन इंफोटेमेंट सिस्टम दिया जाएगा। जो कि कार के एसी को भी पूरी तरह से कंट्रोल कर सकेगा। इसके अलावा कार में 4 स्पीकर्स,15 इंच के अलॉय व्हील आदि भी दिए जाएंगे।
हालांकि, कार के एक्टीरियर में ग्रिल और हेडलाइट्स पहले जैसे ही देखने को मिलेंगे। बता दें, टाटा टियागो अपनी इस नई कार को 12 दिसंबर को पेश करेगी।