फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान नजर आई Tata Tiago NRG फेसलिफ्ट, जानें क्या है खास

Tue, 29 Sep 2020 01:57 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Tata Tiago NRG - फोटो : Youtube/SP Auto Tech
विज्ञापन

Tata Tiago के एक नए म्यूल टेस्ट को भारत की सड़कों पर स्पॉट किया गया है। तस्वीरों में देखा जाए तो यह फेसलिफ्ट NRG वेरिएंट की तरह दिख रही है। बता दें कि साल 2018 में टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने अपनी Tiago NRG वेरिएंट को भारत में लॉन्च किया था। हालांकि, कंपनी ने अपने इस वेरिएंट की बिक्री पिछले साल बंद कर दी थी। ऐसे में हो सकता है कि कंपनी इसे एक बार फिर भारतीय बाजार में उतारे। हालांकि, यह भी हो सकता है कि कंपनी इस बार इसे नए नाम के साथ भारत में लॉन्च करे।

विज्ञापन

लुक

स्पॉट की गई कार देखने में कई मायनों में NRG वेरिएंट जैसी ही है। फोटो में दिखाई दे रही टेस्ट म्यूल की अंडरबॉडी और व्हील आर्च क्लेडिंग के साथ रूफ रेल्स NRG वेरिएंट जैसा ही है। ऐसे में माना जा सकता है कि कंपनी अपने रग्ड क्रॉसहैच को वापस ला सकती है। 

नई Tata Tiago NRG इस साल लॉन्च हुई BS6 Tiago हैचबैक पर बेस्ड होगी। इसका रियर सेक्शन काफी हद मौजूदा वर्जन जैसा ही दिख रहा है। हालांकि, टेस्ट म्यूल में चारो तरफ ब्लैक क्लेडिंग दी गई है। इसके अलावा इसमें ब्लैक रूफ रेल्स और ब्लैक डोर हेंडल्स दिए गए हैं। टेस्ट म्यूल में डुअल टोन अलॉय व्हील्स को भी देखा जा सकता है।

फीचर्स

इसमें फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, रियर पार्किंग कैमरा, कूल्ड ग्लोवबॉक्स, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ऑटो-फोल्डिंग इलेक्ट्रिक ओआरवीएम जैसे फीचर्स मिलेंगे। वहीं, सेफ्टी के लिए इसमें डुअल एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीएस भी मिल सकता है।
विज्ञापन

परफॉर्मेंस

पुरानी Tiago NRG वेरिएंट में स्टैंडर्ड Tiago जैसा ही पावरट्रेन दिया गया था। ऐसे में नई कार में भी वही देखने को मिलेगा। बता दें कि Tata Tiago में 1.2-लीटर का रेवोट्रोन पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 85 bhp की मैक्सिमम पावर और 113 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें