फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए सेफ्टी फीचर्स के साथ आई टाटा टियागो, सभी वेरियंट में मिलेंगे एबीएस और एयरबैग्स

Mon, 27 May 2019 08:14 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Tata Tiago NRG
विज्ञापन

टाटा ने अपनी हैचबैक कार टाटा टियागो में नए सेफ्टी फीचर्स शामिल किए हैं। टाटा की यह कार अब पहले से ज्यादा मजबूत और सुरक्षित हो गई है। टाटा ने टियागो को भारत न्यू व्हीकल सेफ्टी एसेसमेंट प्रोग्राम (BNVSAP) मानकों के तहत अपडेट किया है।

विज्ञापन


टाटा ने टियागो हैचबैक के सभी वैरियंट में एबीएस, रिवर्स पार्किंग सेंसर्स, सीट बेल्ट रिमांडर और ट्विन एयरबैग का फीचर दिया है। खबरों के मुताबिक टाटा मोटर्स टियागो और एनआरजी का फेसलिफ्ट वर्जन भी लाने की तैयारी कर रही है। दोनों की कारों में आगे और पीछे से नई स्टाइलिंग के साथ नए इंटीरियर भी दिए जा सकते हैं।

इसके अलावा टाटा मोटर बीएस-6 मानकों को देखते हुए छोटी कारों में टर्बो डीजल इंजन बंद कर सकती है। इसका मतलब यह हुआ कि टियागो, टिगोर और एनआरजी में आने वाला 1.1 लीटर का 3 सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन बंद किया जा सकता है। वहीं कंपनी 1.2 लीटर का रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन देना जारी रखेगी। 1.2 लीटर इंजन 85 पीएस की पावर और 114 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल और एएमटी ऑप्शन में आता है। वहीं इसका पेट्रोल इंजन सबसे ज्यादा 23.84 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।
विज्ञापन


वहीं टाटा ने टियागो और टिगोर का परफॉमेंस वर्जन जेटीपी भी लांच किया हुआ है, जिसमें 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन लगा हुआ है। वहीं टाटा जल्द ही 1.2 लीटर के साथ सीएनजी ट्रिम भी लांच कर सकती है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें