फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentines Day पर Tata motors ने जारी किया नया विज्ञापन

Fri, 15 Feb 2019 04:23 PM IST
भावना चौधरी आॅटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
tata nexon
भारतीय सड़कों पर आज जिस तरह का माहौल है आम आदमी अपनी सुरक्षा से कोई सौदा नही चाहता है।सुरक्षित रहने के लिए सभी अपने पास सबसे मजबूत और दमदार वाहन चाहते हैं। बता दें, वैसे तो प्रत्येक गाड़ी को बाजार में पेश करने से पहले क्रैश टेस्ट से गुजरना पड़ता है। लेकिन भारत में अब तक बिक रही किसी भी कार को पूरी तरी सुरक्षित घोषित नहीं किया गया था।

ऐसे में न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम में 5 स्टार हासिल करना किसी भी कार के लिए बड़ी बात थी, और यह कर दिया है टाटा की कार नेक्सन ने। फिलहाल आपको बता दें, टाटा ने अपनी सबसे सुरक्षित कार का एक नया विज्ञापन जारी किया गया है। जिसमें नेक्सन वैलेंटाइन डे के मौके पर लोगों को अपनी सुरक्षित कार के बारे में बता रही है।  यहां देखें विज्ञापन

विज्ञापन

2 of 5
Tata Nexon
टाटा नेक्सन ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रॅाटेक्शन में 17 में से 16.06 पाइंट हासिल किए हैं। अब इस बात से इसकी दक्षता का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं। टाटा नेक्सन को UN95 सेफ्टी रिक्वायरमेंट के अंतर्गत आने वाले साइड-इम्पैक्ट टेस्ट में भी पास किया गया है। बात करें इसके फीचर्स की तो....
                       
                      खास फीचर्स
  • *ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर
  • *ड्राइवर और पैसेंजर साइड एयरबैग
  • *ISOFIX चाइल्ड माउंट सीट्स
  • *सीट बेल्ट प्री-टेन्शनर्स 
  • *एबीएस, ईवीडी 
विज्ञापन

3 of 5
tata nexon
इंजन क्षमता 
टाटा नेक्सन में 1.2 लीटर का टर्बो चार्जड पेट्रोल इंजन लगा है जो 110 पीएस की पावर और 170 एनएम का टॉर्क देता है। वही इसमें 1.5 लीटर का टर्बो चार्जड डीजल इंजन लगा है। जो 110पीएस और 260एनएम का टॉर्क देता है। नेक्सन में 6 स्पीड मैन्युअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की सुविधा दी है।

4 of 5
tata nexon ncap
नेक्सॉन फरवरी 2017 में आई थी और इसकी बदौलत यूवी व एसयूवी सेगमेंट में कंपनी की बिक्री तीन गुना बढ़ गई है। इस कार को कंपनी अब तक कई बार अपडेट कर चुकी है। जिसकी कीमत 6.15 लाख से शुरू होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mahindra XUV300 vs Tata Nexon
फिलहाल इस कार ने अकेले बाजार पर कब्जा कर रखा है लेकिन आने वाले दिनों में महिन्द्रा की नई एक्सयूवी 300 इस कार की प्रतिद्वंद्वी हो सकती है। एक्सयूवी 300 Ssangyong Tivoli के X100 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड महिन्द्रा एक्सयूवी 300 के पेट्रोल इंजन की बात करें, तो इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जो 130 पीएस की अधिकतम पॉवर 200 एनएम का जबरदस्त टॉर्क देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें