इस वीडियो को विपराजेश एनजी ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है। यह मूल रूप से Safari 2.2 Dicor (सफारी 2.2 डाइकोर) एसयूवी का वही पुराना मशहूर विज्ञापन है जो वर्षों पहले टीवी पर जारी किया गया था। इस विज्ञापन की खासियत यह है कि इतने सालों के बाद भी, विज्ञापन अभी भी बहुत ताजा लगता है और इस एसयूवी से प्यार करने वाले इसे देखकर अभी भी उत्साहित हो जाते हैं। सफारी एसयूवी के लिए टाटा ने जो विज्ञापन बनाया था वह विज्ञापनों से कहीं बढ़कर था और ग्राहकों को सीधे जोड़ता था। ग्राहकों के साथ ऐसे संबंध बनान वाकई एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।
हालाँकि इस वीडियो में सभी शॉट्स पुराने विज्ञापन की शुरुआत से लिए गए हैं और आखिर में आनेवाली नई 2021 टाटा सफारी को दिखाती है। फैन के द्वारा बनाई गई यह टीवीसी काफी अच्छी मानी जा रही है। पुरानी एसयूवी की टीवीसी के बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ नई सफारी के शॉट्स बहुत बढ़िया लग रहे हैं। पुरानी जेनरेशन की सफारी का टैगलाइन था - reclaim your life (अपने जीवन को दोबारा पाएं) थी और 2021 के अवतार में, टाटा ने इस टैग लाइन को छोड़ा नहीं है। नई SUV के लिए भी इसी टैगलाइन का इस्तेमाल किया गया है। पुरानी जेनरेशन की सफारी की तरह नई जेनरेशन की सफारी को 4×4 या AWD ऑप्शन के साथ नहीं पेश किया जाएगा। शुरुआत में इसे 2WD सिस्टम के साथ पेश किया जाएगा। कंपनी बाद में इममें 4WD सिस्टम को शामिल करने के लिए कुछ बदलाव कर सकती है।
आनेवाली नई टाटा सफारी हैरियर एसयूवी पर आधारित है जिसे 2019 में बाजार में लॉन्च किया गया था। इससे वही प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया है जो हैरियर में है। लेकिन रेगुलर हैरियर की तुलना में यह थोड़ी ऊंची और लंबी होगी। तीसरी पंक्ति की सीट को शामिल करने के लिए एसयूवी की लंबाई बढ़ाई गई है। अभी इसकी जानकारी नहीं है कि एसयूवी का व्हीलबेस हैरियर जितना ही होगा या फिर उससे लंबा। कंपनी इस महीने के आखिर में 2021 टाटा सफारी एसयूवी को औपचारिक रूप से लॉन्च करेगी। एक फ्लैग-ऑफ समारोह में, पहली सफारी कार कंपनी के पुणे स्थित प्लांट से लाइन से बाहर आई। टाटा मोटर्स ने बताया कि नई सफारी एसयूवी के लिए बुकिंग जल्द शुरू होगी।