फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की पहली सुरक्षित कार ने किया साबित, ऐसे ही नहीं मिली 5 स्टार रेटिंग

Wed, 20 Feb 2019 05:57 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Tata Nexon
देश में यह पहली बार था जब किसी गाड़ी को भारत की सबसे सुरक्षित कार होने का दर्जा मिला। टाटा मोटर्स के प्रोडक्ट नेक्सन ने क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग हासिल करके लोगों को चौका दिया था। चर्चाएं कुछ इसलिए भी रही क्योंकि यह भारत की पहली कार थी जिसे क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली। फिलहाल, इस बात को दोहराने के पीछे एक बड़ा कारण है, नेक्सन ने साबित कर दिया है कि कैसे यह भारत की सबसे सुरक्षित कार है। 

दरअसल, घटना देहरादून की है, आंधी तूफान के दौरान देहरादून में टाटा नेक्सन के ऊपर एक बिलबोर्ड का खंभा गिरा। जिसने विंडस्क्रीन को पूरी तरह से तोड़ दिया और दरवाजों को भी लोक कर दिया। बिलबोर्ड के खंभे का वजन पूरी तरह से कार पर काफी देर तक रहा। बावजूद इसके कार में बैठे यात्रीयों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। जिससे कार की बॉडी की गुणवत्ता का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
tata nexon ncap
Tata Nexon के क्रैश टेस्ट के निष्कर्षों से पता चला कि इसका सबसे मजबूत बिंदु बॉडीशेल था। टाटा नेक्सन ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रॅाटेक्शन में 17 में से 16.06 पाइंट हासिल किए हैं। अब इस बात से इसकी दक्षता का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं। टाटा नेक्सन को UN95 सेफ्टी रिक्वायरमेंट के अंतर्गत आने वाले साइड-इम्पैक्ट टेस्ट में भी पास किया गया है। बात करें इसके फीचर्स की तो....
                       
                      खास फीचर्स
*ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर
*ड्राइवर और पैसेंजर साइड एयरबैग
*ISOFIX चाइल्ड माउंट सीट्स
*सीट बेल्ट प्री-टेन्शनर्स 
*एबीएस, ईवीडी 
विज्ञापन

3 of 5
tata nexon ncap
इंजन क्षमता 
टाटा नेक्सन में 1.2 लीटर का टर्बो चार्जड पेट्रोल इंजन लगा है जो 110 पीएस की पावर और 170 एनएम का टॉर्क देता है। वही इसमें 1.5 लीटर का टर्बो चार्जड डीजल इंजन लगा है। जो 110पीएस और 260एनएम का टॉर्क देता है। नेक्सन में 6 स्पीड मैन्युअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की सुविधा दी है।

4 of 5
Tata Nexon
नेक्सॉन फरवरी 2017 में आई थी और इसकी बदौलत यूवी व एसयूवी सेगमेंट में कंपनी की बिक्री तीन गुना बढ़ गई है। इस कार को कंपनी अब तक कई बार अपडेट कर चुकी है। जिसकी कीमत 6.15 लाख से शुरू होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
tata nexon
फिलहाल इस कार ने अकेले बाजार पर कब्जा कर रखा है लेकिन आने वाले दिनों में महिन्द्रा की नई एक्सयूवी 300 इस कार की प्रतिद्वंद्वी हो सकती है। एक्सयूवी 300 Ssangyong Tivoli के X100 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड महिन्द्रा एक्सयूवी 300 के पेट्रोल इंजन की बात करें, तो इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जो 130 पीएस की अधिकतम पॉवर 200 एनएम का जबरदस्त टॉर्क देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें