कीमत
Tata Nexon Petrol की कीमत 7,87,860 रुपये है। वहीं, Tata Nexon EV की कीमत 15,67,494 रुपये है। दोनों कारों की कीमत में लगभग दोगुने का अंतर है। ऐसे में पहली नजर में किफायत के मामले में Tata Nexon EV पर Tata Nexon Petrol भारी पड़ती है, लेकिन हकीकत क्या है इसके लिए पूरी खबर पढ़नी पड़ेगी।
माइलेज
Tata Nexon Petrol में बतौर इंधन पेट्रोल का इस्तेमाल होता है। ऐसे में इसका पेट्रोल वेरिएंट 17.2 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। वहीं, Tata Nexon EV में आपको 312 किलोमीटर का रेज मिलता है। यानी यह कार एक बार फुल चार्ज करने पर बिना रुके 312 किलोमीटर तक चलती है।
कीमत प्रति लीटर/यूनिट
Tata Nexon Petrol में बतौर इंधन पेट्रोल का इस्तेमाल होता है। ऐसे में 1 लीटर पेट्रोल के लिए आपको करीब 72.89 रुपये देने पड़ते हैं। वहीं, Tata Nexon EV में फुल चार्ज के लिए 30.2 kwh यूनिट लगता है।
1.5 लाख किलोमीटर में कितना यूनिट/पेट्रोल लगेगा?
Tata Nexon Petrol मॉडल में 1.5 लाख किलोमीटर का फासला तय करने के लिए 8,721 लीटर पेट्रोल लगेगा। वहीं, Tata Nexon EV मॉडल में 1.5 लाख किलोमीटर का फासला तय करने के लिए 14,519 kwh यूनिट लगेगा।
यहां हो रही है बंपर बचत
Tata Nexon Petrol मॉडल में 1.5 लाख किलोमीटर के लिए 8,721 लीटर पेट्रोल लगेगा। यानी 72.89 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से 6,35,669 रुपये का खर्च आएगा। वहीं, Tata Nexon Petrol मॉडल में 1.5 लाख किलोमीटर के लिए 14,519 kwh यूनिट लगेगा। यानी 6.5 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से 94,375 रुपये का खर्च आएगा।
किफायत में कौन है सबसे सस्ती कार
Tata Nexon Petrol मॉडल की कीमत 7,87,860 रुपये है, लेकिन अगर आप इस कार से 1.5 लाख किलोमीटर का सफर तय करते हैं, तो कुल कीमत 14,23,529 रुपये हो जाता है। वहीं, Tata Nexon EV की कीमत 15,67,494 रुपये है, लेकिन 1.5 लाख किलोमीटर तय करने पर कुल कीमत हो जाती है16,61,869 रुपये। अब आप खुद तय कर लीजिए कि कौन सी कार फायदे का सौदा है?