वाहन निर्माता कंपनियां लगातार नई तकनीक पर काम कर रही हैं, कुछ समय पहले खबर आई थी कि मारुति सुजुकी और डेटसन micro-SUVs की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। अब ऐसे में टाटा मोटर्स ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए अपनी micro-SUV की टेस्टिंग भी शुरू कर दी है। बता दें, टाटा की इस नई एसयूवी का नाम Hornbill रखा जा सकता है । कार को तमिलनाडु के निकट इरोड में देखा गया। फिलहाल आपको बताते हैं इस कार से जुड़ी कुछ अन्य जानकारी।
- Hornbill एक अल्फा मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म (Alpha ARC) पर आधारित है। वही प्लेटफार्म है जिस पर टाटा अपनी प्रीमियम हैचबैक 45X को लेकर आ रही है।
- इस कार के लुक्स में प्रीमियम हैचबैक 45X की छवि दिखाई देती है।
- कार का डिजाइन इमपेक्ट 2.0 philosophy पर बेस्ड है।
- टाटा की इस एसयूवी को 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ लांच किया जाएगा, जो माइक्रो हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के मानको पर आधारित होगा।
- माइक्रो-एसयूवी का व्हीलबेस 50एमएम से कम होने की संभावना है।
- Hornbill की कीमत 5 लाख रुपए से लेकर 8 लाख तक के बीच हो सकती है।
- इस कार को फरवरी 2020 में होने वाले ऑटो एक्सपो में पेश किया जस सकता है।