फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata Nexon में आए ये नए फीचर्स, ग्राहकों से मिले फीडबैक के बाद किया अपग्रेड

Mon, 24 Jun 2019 05:02 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Tata Nexon Orange
विज्ञापन

टाटा की सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी नेक्सन में कुछ नए फीचर शामिल किये हैं। खास बात यह है कि ये फीचर ग्राहकों से मिले फीडबैक के बाद दिये गए हैं। ये नए अपडेट पेट्रोल और डीजल के कुछ चुनिंदा वेरियंट्स में ही मिलेंगे।

विज्ञापन

 

नई रूफ रेल्स

सब-4 मीटर एसयूवी टाटा नेक्सन के वेरियंट्स वाइज अपडेटेड फीचर्स की बात करें तो टाटा नेक्सन XZ+ और XZA+ में रिअर सीट्स पर नए पावर आउटलेट्स के साथ डोर ट्रिम का रंग सैटिन क्रोम से बदलकर पियानो ब्लैक ग्लॉसी फिनिश दी गई है। वहीं XT, XZ, XZ+ और XZA+ में नई रूफ रेल्स मिलेंगी।
 

रिअर एसी वेंट्स अपग्रेड

वहीं इन वेरियंट्स में रिअर एसी वेंट्स को भी अपग्रेड किया गया है और इनकी जगह कूल्ड एसी एयर फ्लो वेंट्स दिये गए हैं। एयर फ्लो एडजस्टेबल नॉब को खत्म किया गया है, जबकि एसी वेंट्स में एयर फ्लो को अब फ्रंट कंट्रोल के जरिए एडजस्ट किया जा सकता है।
 

एंटीना की लंबाई बढ़ी

Tata Nexon Red - फोटो : सांकेतिक
इसके साथ ही, XM, XMA और XT ट्रिम्स में नॉन-टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम को कुछ बदलाव किये गए हैं। एंटीना की लंबाई को भी बढ़ाया गया है। XZ ट्रिम में डेशबोर्ड मिड पैड कलर को भी अपग्रेड किया गया है। टाटा मोटर्स ने गियर शिफ्ट लिवर नोब और सेंट्रल कंसोल फिनिशर में बदलाव करके उन्हें पियनो ब्लैक ग्लॉसी फिनिश के साथ उतारा है। एसी कंट्रोल पैनल को भी नई कलर स्कीम के साथ लॉन्च किया है।
Variants Changes
XZ+, XZA+ Addition of Rear Power Outlet (12V) behind the rear seat
XT, XZ, XZ+, XZA+ Rear Ac vents have been upgraded to Cooled AC air flow AC Vents, Removed air flow adjustable knob, Air flow in the ac vents can be adjust form front controls.   
XT, XZ, XZ+, XZA+ New Roof Rails Design
XM, XMA, XT Non touch screen infotainment upgraded
XM, XMA, XT Antenna length increased
XM, XMA, XT, XZ Dash Board Mid Pad color upgrade from silver to warn grey (Glossy Finish)
XM, XMA, XT, XZ Gear shift lever knob and central console finisher upgrade silver to piano black  
XM, XMA, XT, XZ Ac Control panel color upgrade in higher variants
XZ+, XZA+ Door Trim finisher color upgrade, satin chrome to piano black

 
विज्ञापन

नेक्सन में आएगा बीएस6 डीजल इंजन

इससे पहले टाटा मोटर्स ने नेक्सन की कीमतों में 10 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की थी, वहीं अब कंपनी नेक्सन का बीएस6 इंजन लाने की तैयारी कर रही है। नेक्सन के नए बीएस6 उत्सर्जन मानक वाले इंजनों में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा।       
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें