फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 जनवरी से महंगे हो जाएंगे टाटा के कॉमर्शियल वाहन, बचत करने का आखिरी मौका

Wed, 23 Dec 2020 05:21 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Tata Marcopolo - फोटो : Tata
विज्ञापन
टाटा मोटर्स (Tata Motors) के ग्राहकों के लिए निराश करने वाली खबर है। देश की दिग्गज वाहन निर्माता अपने कॉमर्शियल वाहनों के पूरे रेंज की कीमतों को एक जनवरी 2021 से बढ़ाने जा रही है। कीमतों को बढ़ाने के पीछे उत्पादन लागत में आई बढ़ोतरी और कच्चे माल (स्टील, एल्युमिनियम और प्लास्टिक) की कीमतों का महंगा होगा एक बड़ा कारण है। इसके अलावा बीएस4 से बीएस6 में बदलाव भी महंगी कीमतों की एक बड़ी वजह। ऐसे में अगर आप टाटा के कॉमर्शियल वाहनों को मौजूदा कीमत में खरीदना चाहते हैं, तो आपको 31 दिसंबर तक इनकी खरीदारी करनी होगी। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन

कंपनी अपने मीडियम और हेवी कॉमर्शियल व्हीकल, एलसीवी, एससीवी और बसों की कीमतों को बढ़ाएगी। कीमतों में कितनी बढ़ोतरी होगी इसकी कंपनी ने अभी कोई भी जानकारी नहीं दी है। हालांकि, बढ़ी हुई कीमतें वेरिएंट और मॉडल के हिसाब से अलग-अलग रहेंगी।

टाटा मोटर्स के अलावा एमजी मोटर, रेनो इंडिया, फोर्ड इंडिया, ऑडी, बीएमडब्ल्यू, किया मोटर्स, ह्यूंदै, होंडा कार्स, महिंद्रा, मारुति सुजुकी भी अपने वाहनों की कीमतों को एक जनवरी से बढ़ा रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें