फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली आने वाले वाहनों पर कलर कोड स्टीकर नहीं होने पर जुर्माना होगा या नहीं?

Wed, 23 Dec 2020 02:46 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Road Traffic - फोटो : Unsplash
विज्ञापन

बाहर के राज्यों से दिल्ली आने वाले लोगों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। दरअसल परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली आने वाले उन सभी वाहनों जिनमें कलर कोडेड स्टीकर नहीं लगे हैं उनका चालान नहीं किया जाएगा। हालांकि, बाहर से आने वाली गाड़ियों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) नहीं लगे होने पर उनका 5500 रुपये का चालान काटा जाएगा।

विज्ञापन


बता दें कि दिल्ली में रजिस्टर वाहनों पर कलर कोड स्टीकर न होने पर भी चालान कटेगा। परिवहन विभाग के मुताबिक वाहनों पर एचएसआरपी और कलर कोडेड स्टीकर नहीं लगाए जाने पर अलग-अलग 5500 रुपये के चालान किए जा रहें। वहीं, अगर वाहन में दोनों नहीं लगे हैं तो 11 हजार रुपये का चालान काटा जा रहा है। इस कार्रवाई के लिए परिवहन विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है। हालांकि, बुकिंग की रसीद को दिखाने पर चालान नहीं किया जा रहा है। 

इससे पहले हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) और कलर कोडेड स्टीकर को लेकर प्रशासन ने और भी ज्यादा सख्ती बढ़ा दी है।15 दिसंबर से दिल्ली में एचएसआरपी नहीं लगाने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है। इसके चलते अभियान के पहले ही दिन यानी की मंगलवार को 239 लोगों का चालान हुआ। वहीं, बुधवार को 320 लोगों का चालान काटा गया। जबकि, गुरुवार को 300 से अधिक लोगों का चालान किया गया।

दिल्ली में एचएसआरपी नहीं लगाने वालों के खिलाफ शुरु किए गए विशेष अभियान के बाद से एचएसआरपी लगावाने के लिए बुकिंग में जबरदस्त तेजी आई है। मंगलवार को 32 हजार लोगों ने बुकिंग की। वहीं, बुधवार को 30,000 से ज्यादा लोगों ने बुकिंग की। जबकि, गुरुवार को 32 हजार से ज्यादा लोगों ने बुकिंग कराई। शनिवार को 32,000 लोगों ने बुकिंग की।
विज्ञापन

दिल्ली में एचएसआरपी नहीं लगाने वालों के खिलाफ शुरु किए गए विशेष अभियान से पहले यानी 14 दिसंबर तक दिल्ली में कुल एक लाख लोगों ने बुकिंग कराई थी। बता दें कि इस एक लाख के आंकड़े में अक्तूबर और नवंबर में बुकिंग कराने वाले भी शामिल हैं। लेकिन अभियान शुरू होने के केवल 72 घंटों में ही एक लाख ऑन लाइन बुकिंग आ गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें