JD पावर ने मार्च 2016 और अगस्त 2018 के बीच अपनी कारों को खरीदने वाले 7,177 नए वाहन मालिकों पर अध्ययन किया। अध्ययन ने पांच कारकों में डीलरशिप प्रदर्शन की जांच करके बिक्री के बाद सेवा प्रक्रिया के साथ नए वाहन के मालिक को संतुष्ट किया, इसमें सर्विस क्वालिटी (30फीसदी), सर्विस की शुरुआत (18फीसदी), सर्विस सुविधा (18फीसदी), सर्विस सलाहकार (17फीसदी) और वाहन पिक-अप (17फीसदी) शामिल थी।
इस उपलब्धि पर टाटा मोटर्स के पैसेंजर व्हीकल बिजनेस यूनिट के अध्यक्ष, मयंक पारीक ने कहा, “हमें यह घोषणा करते हुए खुशी जो रही है कि हमने इस साल एक बार फिर प्रतिष्ठित JD पावर CSI स्टडी रैंकिंग में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। यह टाटा मोटर्स में हम सभी के लिए एक अविश्वसनीय उपलब्धि है”। उन्होंने यह भी कहा, "हम अपने ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए और निरंतर उद्योग विश्लेषण के माध्यम से अपने ग्राहक सेवा प्रयासों के निरंतर सुधार के लिए प्रतिबद्ध हैं ताकि हम समग्र ग्राहक अनुभव के मामले में लगातार सर्वश्रेष्ठ होने में सफल हो सकें"।
कस्टमर सर्विस इंडेक्स में अगर Tata Motors हैं दूसरे नंबर पर है तो फिर पहले नंबर पर कौन सी कंपनी है? इसका जवाब है हुंडई मोटर इंडिया जिसनें 1000 में से कुल 903 स्कोर किया, जबकि तीसरे नंबर पर महिंद्रा रही जिसमें 1000 में से कुछ 863 स्कोर किया। लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि देश की नंबर वन कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी बिक्री के मामले तो सबसे आगे है लेकिन कस्टमर सर्विस के मामले में टॉप थ्री (3) में भी नहीं है।
Tata Motors अब भविष्य की और देखते हुए इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर फोकस करेगी। हाल ही में कंपनी ने कॉम्पैक्ट सेडान कार Tigor EV को लॉन्च कर दिया है। नई Tigor EV अब पहले से बेहतर और इम्प्रूव हुई है साथ ही अब यह ज्यादा दूसरी भी टी करेगी। टाटा ने Tigor EV की रेंज को बढ़ाया है, अब यह कार फुल चार्ज में 213 किलोमीटर की माइलेज देगी और इसे ARAI ने सर्टिफाइड किया है। जबकि पहले यह फुल चार्जिंग पर 142 किमी की दूरी तय करती थी। नई Tigor EV की कीमत 9.44 लाख, एक्स-शोरूम दिल्ली (सरकार की सब्सिडी में कटौती के बाद) है, यह कीमत देश के 30 शहरों लागू होगी। कंपनी अब जल्द ही नेक्सोन SUV का भी एइलेक्ट्रिक मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है।