फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज लॉन्च हो रही है टाटा की टिगोर, जानें इसकी खूबियां

विज्ञापन
टाटा टिगोर
विज्ञापन
टाटा मोटर्स आज देश में एक और महत्वपूर्ण लॉन्च करने जा रही है। इसके तहत कंपनी अपनी नई कॉम्पैक्ट सेडान टिगोर को पेश कर रही है। इस कार का सीधा मुकाबला फोक्सवेगन की एमियो, हुंडई की एक्सेंट, हौंडा की अमेज, मारूति की डिजायर व फोर्ड की एस्पायर से है। उम्मीद की जा रही है कि इसकी कीमत 5 से 7 लाख रुपये के बीच में रहेगी। इसको टाटा मोटर्स ने जिनेवा ऑटो शो में प्रदर्शित किया था। यह सेडान कंपनी की सफलतम हैचबैक टियागो पर आधारित है। 
विज्ञापन


इसकी कीमत 5 से 7 लाख रुपये के बीच में हो सकती है। अभी इसकी कीमत की घोषणा नहीं हुई है पर टियागो के टॉप मॉडल के हिसाब से ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। यह कुल मिलाकर टियागो पर आधारित है। इस कार में आपको ड्यूल-टोन इंटीरियर अपहोल्स्ट्री, ड्यूल एयरबैग, जीपीएस नेविगेशन, कूल्ड ग्लोवबॉक्स, दो ड्राइव मोड, एबीएस के साथ ईबीडी और कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे जरूरी फीचर मिलेंगे।

टियागो की तरह यह दोनों ईंधन विकल्पों, पेट्रोल-डीजल में उपलब्‍ध होगी। पेट्रोल वर्जन में 1.2 लीटर का रेवोट्रॉन इंजन लगा है, जो 85 पीएस की पावर और 114 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। डीजल वर्जन में 1.05 लीटर का रेवोटॉर्क इंजन लगा है, जो 70 पीएस की शक्ति और 140 एनएम का टॉर्क उत्पन्‍न करता है। फिलहाल अनुमान लगाया जा रहा है कि यह महज मैनुअल विकल्प में ही उपलब्‍ध होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तकनीकि जानकारी 
लंबाई          3992 मिलीमीटर
चौड़ाई        1677 मिलीमीटर
ऊंचाई        1537 मिलीमीटर
व्हीलबेस        2450 मिलीमीटर
ग्राउंड क्लीयरेंस    170 मिलीमीटर
ईंधन टैंक क्षमता    35 लीटर
बूट स्पेस        419 लीटर
सस्पेंशन        सामने मैकफर्सन स्ट्रट विद क्‍वायल स्प्रिंग व पीछे ट्विस्ट बीम विद ड्यूल पाथ स्ट्रट
फ्रंट ब्रेक        डिस्क
रियर ब्रेक        ड्रम
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें