फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा मोटर्स की कारों गड़बड़ी, वापस बुलाई 44 हजार कारें

Tue, 19 Mar 2019 11:12 AM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
tata
विज्ञापन

टाटा मोटर्स की लग्जरी कार निर्माता कंपनी (JLR) ने इंगलैंड से करीब 44,000 गाड़ियां वापस बुलाने का फैसला किया है। जिसके पीछे वजह गाड़ियों में कार्बन डाइ ऑक्साइड गैस (CO2) का उत्सर्जन तय मानकों से ज्यादा पाया गया है। बता दें, इस खबर का असर टाटा मोटर्स के शेयर प्राइस पर भी पड़ा है। पिछले दो दिनों में कंपनी के शेयर में  2.57 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई। 

विज्ञापन


जिन गाड़ियों को वापस बुलाया गया वो सभी 2016 से 2019 के बीच बने मॉडल्स हैं जिसमें डिस्कवरी, डिस्कवरी स्पोर्ट, रेंज रोवर स्पोर्ट, वेलर और इवोक जैसे कई मॉडल शामिल हैं। इसके अलावा जगुआर के मॉडल्स में ई-पेस, एफ-पेस, एफ-टाइप, एक्सई और एक्सएफ शामिल हैं।

इस पूरे तथ्य के पीछे इंग्लैंड की वाहन सर्टिफिकेशन एजेंसी है जिसने कारों में प्रदूषण फैलाने वाली गैसों का उत्सर्जन अधिक पाया। यूरोपियन अथॉरिटी ने सभी नई कारों के लिए 118.5 ग्राम कार्बन डाइ ऑक्साइड प्रति किलोमीटर का मानक तय किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें