जैसे-जैसे त्यौहार पास आ रहे हैं कार कंपनियां अपनी दमदार कारें मार्केट में उतार रही हैं। क्योंकि त्यौहारों पर कारों की ब्रिकी आसमान छू लेती है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए टाटा ने अपनी एक और कार हैक्सा के नए वेरियंट XM+ को लांच कर दिया है। टाटा की इस दमदार एसयूवी में कंपनी ने फीचर्स में क्या कुछ नया दिया है आइए बताते हैं ।
कीमत
कीमत की बात करें तो,कंपनी ने दिल्ली में हैक्सा XM+ की एक्सशोरूम कीमत 15.27 लाख रुपए रखी है।
टाटा मोटर्स की बिज़नेस यूनिट के वाइस प्रेसिडेंट एस एन बर्मन के अनुसार हम समय के साथ-साथ ग्राहकों की मांग को पूरा करते हुए बाज़ार में नए-नए वाहन लॉन्च करने पर अपना फोकस बनाये रखना चाहते है। और हमें विश्वास है कि हैक्सा का यह XM+ वेरिएंट ग्राहकों को खुश करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा।