फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसयूवी कारों में टाटा की हैरियर का नहीं होगा तोड़, इस साल के अन्त तक हो जायेगी लांच

Mon, 17 Sep 2018 12:03 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
tata harrier
विज्ञापन

टाटा मोटर्स अपनी एसयूवी कार हैरियर को जल्द मार्केट में लांच करने जा रही है। इस कार को लेकर बाजार थोड़ा गर्म है। जिसका कारण साल 2008 में टाटा मोटर्स द्वारा जगुआर लैंड रोवर को खरीदना है। तब से ही टाटा मोटर्स की इस एसयूवी कार का इंतजार हो रहा है।

विज्ञापन


क्योंकि हैरियर कार को जगुआर लैंड रोवर डी 8 के प्लेटर्फाम पर तैयार किया जा रहा है। यह वही प्लेटर्फाम होगा जिस पर लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट और रेंज रोवर को तैयार किया गया था। बता दें, पहली बार टाटा की कार में इस प्लेटर्फाम को इस्तेमाल किया जा रहा है। टाटा मोटर्स के प्रेसिडेंट मयंक पारिक ने टाटा टियागो एनआरजी के मौके पर कहा कि हैरियर जैसी प्रिमियम एसयूवी मार्केट में नहीं है।


कार के प्रमुख फीचर्स
इस कार के लुक्स को स्ट्रोंग बनाने के लिए इसमें मस्कुलर बंपर दिया गया है जिसके किनारों पर फॉग लैंप लगे हैं। साथ ही कंपनी ने फ्रंट और रियर में फॉक्स स्किड प्लेट्स दी हैं। इसकी पूरी बॉडी पर प्लास्टिक क्लैडिंग होगी। इसमें व्हील आर्च भी मिलेगा। कंपनी इसे 17 या 18 इंच व्हील के साथ ऑफर कर सकती है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

Jeep compass
इंजन
हैरियर कार में फिएट से लिया गया 2.0 लीटर डीजल इंजन होने के संकेत हैं। फिएट का यह इंजन140एचपी की पॉवर जनरेट करने की क्षमता रखता है। टाटा इस गाड़ी का पेट्रोल वेरिएंट भी लांच सकती है।

प्रमुख प्रतिद्वंद्वी
टाटा की इस एसयूवी का बाजार में हुंडई क्रेटा और जीप कंपास जैसी कॉम्पैक्ट एसयूवी से मुकाबला होगा। लेकिन सबसे दमदार दावेदार जीप कंपास है। इस समय भारत में जीप कंपास बेहद जानदार SUV के रूप में रही है। जीप कंपास  दो इंजन विकल्प में उपलब्ध है जिसमें 1.4 लीटर का मल्टीएयर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और 2.0 लीटर का टर्बोचार्ज मल्टीजेट डीजल इंजन दिया गया है।

कंपनी ने कार की कीमत को लेकर अभी कोई खुलासा नहीं किया है। लेकिन अंदाजा लगाया जा रही है कि इस कार की कीमत 15 लाख रुपये के आस पास हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें