फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata Harrier की बुकिंग आज से शुरू, जल्द आएगी सड़कों पर दौड़ती नजर

Tue, 16 Oct 2018 10:29 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
tata harrier suv
विज्ञापन

टाटा मोटर्स की शानदार एसयूवी हैरियर की बुकिंग शुरू हो गई है। यह कार अगले साल जनवरी में लांच कर दी जाएगी। लांच होने से पहले इस नई हैरियर को कई बार अलग-अलग हिस्सों में देखा जा चुका है। टाटा हैरियर के कंपनी दो मॉडल मार्केट में लांच करेगी।

विज्ञापन


जिनमें एक 5-सीटर और दुसरा 7-सीटर होगा। कार का डिजाइन देखने में काफी अग्रेसिव है और इसका रियर डिजाइन को देखकर किसी कूपे कार के जैसा एहसास होता है। हाल ही में टीमबीएचपी को टाटा हैरियर एसयूवी की प्रोडक्शन-स्पेक मॉडल की कुछ तस्वीरें मिली हैं। जिसमें कार के लगभग 75 प्रतिशत डिटेल्स का पता चल जाता है।

प्रोडक्शन-स्पेक का सही मायने में मतलब समझे तो कार को जिन फीचर्स के साथ बाजार में उतारा जाना है यह वही डिटेल होती है। सामने आई तस्वीरों में टाटा हैरियर में स्लोपिंग रूफ लाइन दिया गया है जो कि डी-पील्लर तक जाता है। इसके साथ ही कार के रियर में स्लीक एलईडी टेल लाइट क्ल्स्टर, रूफ-माउंटेड स्पॉइलर,अलॉय व्हील,शार्क फिन एंटिना और स्किड प्लेट आदि लगे हैं।
विज्ञापन


इस एसयूवी को स्पोर्टी लुक देने के लिए इसके साइड प्रोफाइल में कई कट्स लगाए गए हैं।
 

विज्ञापन

tata harrier
बता दें, नई टाटा हैरियर में 2.0-लीटर, चार-सिलिंडर डीजल इंजन दिया जाएगा। जो कि क्रायोजेनिक रॉकेट इंजन से प्रेरित है। नए 2.0-लीटर क्रायोटेक इंजन के साथ एक इलेक्ट्रिक वैरिएबल जियोमेट्री टर्बोचार्जर (eVGT)  भी दिया गया है। टाटा हैरियर में यह इंजन 140 बीएचपी की पावर जेनरेट करेगा।

इंजन को 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस किया गया है। ऑप्शन के रूप में 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी दिया जाने की उम्मीद है। कंपनी का दावा है कि यह कार परफॉरमेंस और माइलेज दोनों में ही लाजवाब होगी। कार में दिए गए इस इंजन को सख्त उत्सर्जन मानकों को पूरा करने और अच्छी फ्यूल इकनॉमी देने के लिए ईजीआर से लैस किया गया है। 

टाटा हैरियर के बेस मॉडल में  18-इंच के नए अलॉय व्हील और ब्रिजस्टोन टायर्स लगे हैं। वहीं इसके टॉप वेरियंट में 19-इंच के अलॉय व्हील लगाए गए हैं। भारत में टाटा की इस एसयूवी को टक्कर देने के लिए पहले से ही बाजार में हुंडई क्रेटा और जीप कंपास मौजूद हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें