भारतीय कार निर्माता टाटा मोटर्स ने अपनी हैचबैक 45X को जेनेवा मोटर शो में पेश कर दिया है, जिसके बाद कंपनी अब इसके फीचर्स से धीरे-धीरे पर्दा उठा रही है। 45X के नाम को लेकर अभी तक जितनी भी अटकलें थी, कंपनी ने उन पर विराम लगाते हुए कार को Altroz नाम दिया है।
इंटरनेट पर इस टीजर के आने के बाद लोकप्रिय नाम Aquila और Altroz रहे। फिलहाल कंपनी ने इसका नाम Altroz रखा है क्योंकि Aquila नाम का उपयोग पहले से ही Hyosung ने अपनी एक मोटरसाइकिल पर किया है। कंपनी ने Tata Altroz के आने वाले कलर ऑप्शन से पर्दा उठा दिया है। रेड, ब्लू, ऑरेंज, व्हाइट, सिल्वर, ब्लैक के 6 दोहरे टोन रंगों में यह कार उपलब्ध होगी।