नई अल्ट्रॉज में 2 पेट्रोल और एक डीजल इंजन का ऑप्शन मिल सकता है। सोर्स के मुताबिक कंपनी इसमें टियागो वाला 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दे सकती है लेकिन इसकी पावर टियागो से थोड़ी ज्यादा हो सकती है। इसके अलावा इसमें 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर डीजल इंजन भी मिलने की संभावना है ये वही इंजन हैं तो कंपनी की नेक्सॉन को पावर देते हैं। लेकिन अल्ट्रॉज में इस्तेमाल करने पर इनको अलग से Tune किया जायेगा।
सोर्स के मुताबिक नई अल्ट्रॉज का वजन भी मौजूदा टियागो की तुलना में करीब 10-15 किलोग्राम तक कम हो सकता है। कम वजन के होने से इसकी परफॉरमेंस और पावर आउटपुट में फर्क नज़र आएगा। कार की संभावित कीमत 5.50 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।
नई अल्ट्रॉज कंपनी की पहली प्रीमियम हैचबैक कार होगी और इसका सीधा मुकाबला मारुति बलेनो और टोयोटा ग्लैंजा से होगा। माना जा रहा है कि नई अल्ट्रॉज कुछ ही महीनों में लॉन्च कर दी जाएगी। लेकिन यह किस महीने और तारीख को आएगी इस बारे में फिलहाल कोई जानकरी नहीं है।