फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय हजारे ट्रॉफी 2019: राहुल-अग्रवाल ने दिखाया दम, वर्षावाधित मैच में कर्नाटक बना चैंपियन

Fri, 25 Oct 2019 04:05 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

08 : मैच खेले इस बार कर्नाटक ने जिसमें सात जीत हासिल की
20 : विकेट लिए अभिमन्यु ने और इस सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने
विज्ञापन
विजय हजारे ट्रॉफी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'बर्थडे ब्वॉय' अभिमन्यु मिथुन के हैट्रिक सहित पांच विकेट की मदद से कर्नाटक ने तमिलनाडु को वीजेडी पद्धति से 60 रन से हराकर चौथी बार विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया। शुक्रवार को अपना 30वां जन्मदिन मना रहे अभिमन्यु ने 34 रन देकर पांच विकेट लिए। उन्होंने अंतिम ओवर में हैट्रिक पूरी की जिससे कर्नाटक ने तमिलनाडछु को 49.5 ओवरों में 252 रन पर रोक लिया।

विज्ञापन


एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में लक्ष्य का पीछा करते हुए कर्नाटक ने 23 ओवरों में एक विकेट पर 146 रन बना लिए थे तब बारिश आ गई और 40 मिनट तक खेल नहीं हो सका।  उसके बाद अंपायरों ने मैच को वहीं समाप्त कर दिया क्योंकि अंपायरों का मानना था कि इतना समय नहीं बचा है कि मैच पूरा हो सके। वर्षा बाधित घरेलू मैचों में लागू होने वाली वीजेडी पद्धति के हिसाब कर्नाटक को उस समय 86 रन की जरूरत थी।
 
इससे पहले टॉस जीतकर कर्नाटक ने तमिलनाडु को पहले बल्लेबाज का न्योता दिया। दिनेश कार्तिक की कप्तानी वाली तमिलनाडु की शुरुआत खराब रही। उसके दो विकेट ओपनर मुरली विजय (0) और आर. अश्विन (8) महज 24 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद बाबा अपराजित (66) और अभिनव मुकुंद (85) अच्छी बैटिंग की और टीम को संभाल लिया।
विज्ञापन


संक्षिप्त स्कोर : तमिलनाडु : 252 रन ऑलआउट, 49.5 ओवरों में (अभिनव मुकुंद 85, बाबा अपराजित 66, अभिमन्यु मिथुन 5/34)। कर्नाटक : एक विकेट पर 146, 23 ओवरों में (मयंक अग्रवाल 69, लोकेश राहुल 52, वाशिंगटन सुंदर 1/51)

Trending Videos
विज्ञापन

लिस्ट ए में मिथुन को पहली बार पांच विकेट

मैच के हीरो बने अभिमन्यु मिथुन ने लिस्ट ए में पहली बार पांच विकेट अपने नाम किए हैं। वह कर्नाटक के पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में हैट्रिक की है। उन्होेंने पारी के अंतिम ओवर में शाहरुख, एम मोहम्मद और एम अश्विन को कैच आउट कराया।  

मयंक और राहुल ने की शतकीय साझेदारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान कर्नाटक की टीम ने पहला विकेट जल्द खो दिया था जब फॉर्म में चल रहे देवव्रत पड्डिकल (11) जल्द आउट हो गए थे लेकिन उसके बाद मयंक और उनके पुराने दोस्त लोकेश राहुल ने बारिश आने से पहले दूसरे विकेट पर 112 रन की साझेदारी की। मयंक ने 55 गेंदों पर खेली अपनी नाबाद 69 रन की पारी में सात चौके और तीन छक्के लगाए। वहीं लोकेश राहुल ने 72 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें