टाटा की यह कार अपने सेगमेंट की सबसे महंगी हैचबैक कार होगी। इस कार का मारुति बलेनो, हुंडई एलीट आई20, होंडा जैज़ और फॉक्सवेगन पोलो के सामने उतारा जाएगा। कार को सबसे पहले दिल्ली ऑटो शो 2018 में दिखाया गया था। Tata 45x Alpha Arc नाम वाले Advanced Modular Platform (AMP) पर आधारित पहली गाड़ी होगी।
कार में 1.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन मिलने की उम्मीद है। टाटा 45एक्स बेस्ड हैचबैक को दिवाली 2019 के आसपास लांच किए जाने की उम्मीद है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5 लाख रुपए से 8.5 लाख रुपए के बीच हो सकती है।