फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा की नई कार Baleno को देगी टक्कर, देखें टेस्टिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें

Mon, 31 Dec 2018 09:31 AM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
Tata 45X Concept Car
विज्ञापन

टाटा एक के बाद एक कार लाकर किसी और कंपनी को सोचने का मौका नहीं दे रही है। पहले टाटा टियागो और टिगोर का जेटीपी संस्करण, और अब जनवरी में हैरियर की लांचिंग। बता दें, हैरियर की लांचिंग के बाद टाटा अपनी एक और हैचबैक कार को तैयार कर रही है। जिसे 45X का कोडनेम दिया गया है। इस कार के साथ टाटा हैचबैक के प्रीमियम सेगमेंट में एंट्री करेगी।  फिलहाल, हम आपके लिए लाए हैं एक वेबसाइट के जरिये इस कार की टेस्टिंग के दौरान के कुछ स्पाईशॉट्स।

विज्ञापन



विज्ञापन

Tata 45x
टाटा की यह कार अपने सेगमेंट की सबसे महंगी हैचबैक कार होगी। इस कार का मारुति बलेनो, हुंडई एलीट आई20, होंडा जैज़ और फॉक्सवेगन पोलो के सामने उतारा जाएगा। कार को सबसे पहले दिल्ली ऑटो शो 2018 में दिखाया गया था। Tata 45x  Alpha Arc नाम वाले Advanced Modular Platform (AMP) पर आधारित पहली गाड़ी होगी।




कार में 1.2 लीटर  टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन मिलने की उम्मीद है। टाटा 45एक्स बेस्ड हैचबैक को दिवाली 2019 के आसपास लांच किए जाने की उम्मीद है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5 लाख रुपए से 8.5 लाख रुपए के बीच हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें