फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 लाख रुपए वाली Suzuki Swift Attitude का स्पेशल एडिशन लॉन्च , देंखें क्या हैं खास फीचर्स

Sat, 19 Jan 2019 12:28 PM IST
भावना चौधरी आॅटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Swift Attitude
विज्ञापन

मारुति सुजुकी की कार भारत में कितनी प्रसिद्व है इस बात से कोई अंजान नहीं है। हाल ही में Swift कार भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में टॉप पर रही है। फिलहाल आपको बता दें, मारुति ने अपनी इस कार का स्पेशल एडिशन ब्रिटेन (यूके) में पेश कर दिया है। जिसे कंपनी ने Suzuki Swift Attitude नाम दिया है। इस कार की कीमत कंपनी ने 13,499 पाउंड रखी है यानी भारतीय रुपए के हिसाब से करीब 12.45 लाख रुपए। 

विज्ञापन


ब्रिटेन में लांच हुई यह कार Swift SZ3 पर बेस्ड है। इस कार में कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं जिनमें इसके चारों ओर लगे कार्बन-इफेक्ट स्कर्ट्स,ग्रिल पर लगी क्रोम हाइलाइट्स, ड्यूल टोन वाले 16-इंच के अलॉय व्हील्ज के साथ रूफ माउंटेड स्पॉयलर इसके लुक को मौजूदा मॉडल से अलग बनाते हैं। इन फीचर्स के कारण Swift कार की कीमत उसके SZ3 मॉडल से 1000 पाउंड यानी करीब 92 हजार रुपये ज्यादा है।
           
               ये भी पढ़ें: Mumbai Police ने Ranveer Singh के Gully Boy के ट्रेलर के जरिए दी यह खास सीख.......

विज्ञापन

Maruti Swift
इसके अलावा कार में सेफ्टी फीचर्स के तौर पर 6 एयरबैग्स, ऑटोनॉमस इमर्जेंसी ब्रेकिंग, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, स्टीयरिंग पर लेदर फिनिश, रियर प्रिवेसी विंडो आदि फीचर्स भी दिए गए हैं। फिलहाल, भारत में इस कार की लांचिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं है लेकिन इस कार का स्पेशल एडिशन ब्रिटेन (यूके) में रेड, रेड पर्ल मेटेलिक, ब्लू , वाइट,जैसे कई रंगों मे उपलब्ध होगा। 

बता दें, मारुति की कार Swift दर्शको के दिलों के साथ-साथ घर में भी जगह बनाने में कामयाब रही। नतीजा इस कार को इंडियन कार ऑफ द ईयर (ICOTY) 2019 अवॉर्ड दिया गया।इस कार को सबसे पहले फरवरी ऑटो एक्सपो 2018 में लॉन्च किया गया था। यानी इसमें कोई शंका नहीं कि नई जेनरेशन स्विफ्ट भी पिछले मॉडल की तरह ही सफल रही। हाल ही में जारी हुई सेल्स रिपोर्ट में भी मारुति स्विफ्ट टॉप सेलिंग कारों में नंबर 1 पर रही। 

 
विज्ञापन

Maruti Suzuki Swift
नई मारुति सुजुकी स्विफ्ट में 1.2-लीटर पेट्रोल और 1.3-लीटर डीजल इंजन दिया गया है। इसका पेट्रोल इंजन 83 बीएचपी की पावर और 113 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है, वहीं डीजल इंजन 74 बीएचपी का पावर और 190 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। बता दें, इस कार को भारतीय बाजार में करीब 4.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की कीमत में लांच किया गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें