सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने अपनी ब्लूटूथ इनेबल BS6 Access 125 और BS6 Burgman Street स्कूटर्स को भारत में लॉन्च कर दिया है।
- फोटो : Suzuki Motorcycle India
सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया (Suzuki Motorcycle India) ने अपनी BS6 Access 125 और BS6 Burgman Street स्कूटर्स को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी की तरफ से इन नए स्कूटर्स में ब्लूटूथ इनेबल डिटिजल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है। Suzuki Access 125 के ब्लूटूथ और ड्रम ब्रेक वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 77,700 रुपये है। जबकि, इसके डिस्क ब्रेक वेरिएंट और ब्लूटूथ वेरिएंट की कीमत 78,600 रुपये है।
ब्लूटूथ फीचर से लैस Suzuki Burgman Street की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 84,600 रुपये है। नए ब्लूटूथ इनेबल डिजिटल कंसोल के अलावा इन दोनों ही स्कूटर्स में ग्राहकों को नए कलर ऑप्शन्स भी मिलेंगे।
Suzuki Access 125 के अब सभी वेरिएंट्स में ग्राहकों को एलईडी पोजिश्निंग लैप्स मिलेंगे।