फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई ऑल्टो: लॉन्चिंग से पहले न्यू जेनरेशन Suzuki Alto की तस्वीरें हुईं लीक, आकर्षक लुक के साथ पहले से है शानदार

Mon, 15 Nov 2021 10:45 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जापान की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी Suzuki (सुजुकी) अपनी एंट्री-लेवल हैचबैक कार Alto (ऑल्टो) के न्यू जेनरेशन मॉडल पर काम कर रही है, जिसे अगले कुछ महीनों में जापान में लॉन्च किया जाएगा।
विज्ञापन
Suzuki Alto New Generation - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जापान की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी Suzuki (सुजुकी) अपनी एंट्री-लेवल हैचबैक कार Alto (ऑल्टो) के न्यू जेनरेशन मॉडल पर काम कर रही है, जिसे अगले कुछ महीनों में जापान में लॉन्च किया जाएगा। जापानी-स्पेक मॉडल भारत-स्पेक मॉडल से बिल्कुल अलग होगा। नई ऑल्टो के बारे में कंपनी के आधिकारिक खुलासा से पहले, न्यू-जेनरेशन Suzuki Alto (सुजुकी ऑल्टो) का ब्रोशर डिटेल्स इंटरनेट पर लीक हो गया है।
विज्ञापन


पिछली रिपोर्टों में दावा किया गया कि जनवरी 2022 में नई-जेनरेशन सुजुकी ऑल्टो को पेश किया जाएगा। हालांकि, सुजुकी ने अभी तक इस बारे में आधिकारिक एलान नहीं किया है। 9वीं पीढ़ी की ऑल्टो लाइटवेट HEARTECT प्लेटफॉर्म के बेहतर वर्जन पर आधारित है, जो भारत-स्पेक Suzuki S-Presso (सुजुकी एस-प्रेसो) और नई WagonR (वैगनआर) में भी इस्तेमाल की गई है।

कैसा है नया लुक
लीक हुई तस्वीर से पता चलता है कि नई पीढ़ी की सुजुकी ऑल्टो पिछले मॉडल से बेहतर दिखती है। हालांकि, यह अपने बॉक्सी-शेप और लम्बे स्टांस को बरकरार रखती है। छोटी कार में दो बड़े हेडलैंप के बीच क्रोम बार के साथ छोटी फ्रंट ग्रिल मिलती है। हैचबैक को सफेद रूफ के साथ डुअल-टोन कलर ऑप्शन में तैयार किया गया है। इसमें 7-स्पोक व्हील, हवादार एहसास के लिए बड़े विंडो ग्लास और रैप-अराउंड टेल-लाइट्स मिलते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

इंटीरियर और फीचर्स

Alto 800 - फोटो : For Reference Only
जापानी बाजार के लिए नई पीढ़ी की सुजुकी ऑल्टो बिल्कुल नए इंटीरियर के साथ आती है। पिछले मॉडल की तुलना में यह काफी शानदार है। इसमें सेंट्रल कंसोल में छोटा इंफोटेनमेंट सिस्टम, वर्टिकली स्टैक्ड एयर कॉन वेन्टस, नए एसी बटन जैसे फीचर्स हैं। इसमें ऑडियो और ब्लूटूथ टेलीफोनी कंट्रोल के साथ एक मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील भी मिलता है।

ज्यादा माइलेज
रिपोर्ट के मुताबिक स्टैंडर्ड वेरिएंट में एक नया इन-लाइन 3-सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जिसमें पहले से बेहतर परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है। हालांकि यह कंफर्म है कि नए मॉडल में माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम मिलेगा। यह SHVS माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम ऑल्टो के ओवरऑल माइलेज को पहले से और बढ़ाएगा। नई ऑल्टो की अपनी श्रेणी में सबसे अधिक ईंधन कुशल कारों में से एक होने की उम्मीद है।
 
विज्ञापन

भारत में नई ऑल्टो

सुजुकी ऑल्टो - फोटो : Suzuki (For Reference Only)
मारुति सुजुकी ने भी भारत में न्यू-जेनरेशन ऑल्टो हैचबैक की टेस्टिंग शुरू कर दी है। इंडिया-स्पेक मॉडल जापानी-स्पेक मॉडल से पूरी तरह अलग होगा। यह काफी बड़ा होगी और ज्यादा स्पेस के साथ आएगा। स्पाय तस्वीरों से पता चलता है कि नई ऑल्टो मौजूदा मॉडल की तुलना में लंबी, चौड़ी और लंबी होगी, जिससे मारुति सुजुकी को केबिन के अंदर ज्यादा जगह बनाने में मदद मिलेगी।

सीएनजी के साथ आएगी
नए मॉडल को सुजुकी के नए लाइटवेट HEARTECT प्लेटफॉर्म पर डिजाइन और विकसित किया जाएगा, जो नई वैगनआर, एस-प्रेसो और आने वाली सेलेरियो में भी इस्तेमाल किया जाता है। नया मॉडल मौजूदा कार की तुलना में हल्का होगा, जिससे इसकी एफिशिएंसी में सुधार होगा। इसे मौजूदा 800cc, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ पेश किए जाने की संभावना है। कंपनी नई ऑल्टो में 1.0-लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी शामिल कर सकती है, जो पहले ऑल्टो K10 में पेश किया गया था। नई ऑल्टो कार में सीएनजी का भी विकल्प मिलेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें