फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लान्चिंग से पहले Hyundai Venue की कीमतें लीक, Maruti Vitara Brezza से है टक्कर

Sat, 18 May 2019 06:18 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
hyundai venue
विज्ञापन

ह्यूंदै की मच अवेटेड कार वेन्यू की लांन्चिंग 21 मई को होनी है। लेकिन उससे पहले ही वेन्यू की कीमतें लीक हो गई हैं। ह्यूंदै लाइनअप में क्रेटा से छोटी वेन्यू का मुकाबला मारुति विटारा ब्रेजा, फोर्ड इकोस्पोर्ट, टाटा नेक्सन और महिन्द्रा एक्सयूवी300 से है।

विज्ञापन

 

पहली कनेक्टेड कार

ह्यूंदै वेन्यू इस सेगमेंट में पहली कनेक्टेड कार होगी, जिसमें इंडिया स्पेसिफिक 10 फीचर दिए गए हैं। जिसमें कंपनी की Blue Link टेक्नॉलजी देखने को मिलेगी। इसमें 33 स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्स मिलेंगे। इसके 10 फीचर्स खासतौर पर भारतीय बाजार के हिसाब से शामिल किए गए हैं। इतना ही नहीं इस कनेक्टिविटी टेक्नॉलजी में AI आधारित वॉयस कमांड, लोकेशन ट्रैक सर्विस, इंजन, सेफ्टी, और कई तमाम फीचर्स इसमें मिलेंगे। नई Venue अपने स्टाइलिश लुक्स की वजह से आकर्षक नजर आ आती है।  
 

2000 से ज्यादा बुकिंग

वहीं हुंडई ने Venue के लिए 2 मई से आधिकारिक तौर पर बुकिंग शुरू कर दी थी। कंपनी की तरफ से जारी एक स्टेटमेंट के मुताबिक Venue को एक ही दिन में 2000 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी हैं। वेन्यू कार की अनुमानित कीमत 8 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।
 

10.65 लाख से शुरू

एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि वेन्यू की सबसे महंगे वेरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 10.65 लाख से शुरू होगी। इस वेरियंट में 1.0 लीटर का GDI टर्बो SX+ पेट्रोल इंजन और 7 स्पीड डुअल क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा।
 

SX (O) की कीमत 10.42 लाख रुपये

वहीं वेन्यू के टॉप डीजल वेरियंट, जिसमें 1.4 लीटर SX (O)  की कीमत 10.42 लाख रुपये होगी, यह इंजन 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आएगा। जबकि 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन 120 पीएस की पावर और 175 एनएम का टॉर्क देगा। वहीं डीजल इंजन 90 पीएस की पावर और 224 एनएम का टॉर्क देगा। 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल मोटर SX (O) की एक्स-शोरूम कीमत 10.09 लाख रुपये होगी।
विज्ञापन

1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मॉडल होगा सबसे सस्ता

वहीं वेन्यू में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन भी मिलेगा, जो 83 पीएस की पावर और 115 एनएम का टॉर्क देगा और यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस होगा। हालांकि इसकी कीमत का पता नहीं चला है। माना जा रहा है कि यह सबसे सस्ता मॉडल होगा, ताकि टाटा नेक्सन, पोर्ड इकोस्पोर्ट और महिन्द्रा एक्सयूवी 300 से मुकाबला किया जा सके।   
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें