एसबीए-1 हैंड फ्री शहर में राइड के लिए तैयार किया गया है, जिसमें काफी सुविधाएं प्रदान की गई है जैसे सिंगल डायरेक्शनल माइक्रोफोन के माध्यम से नाॅइज कैसिलेशन, गूगल एसिस्टेन्ट तक सहज पहुंच तथा कॉल कनेक्ट और डिस्कनेक्ट के लिए समर्पित बटन। प्रौद्योगिकी के अनुकूल होने के अलावा, नए लॉन्च किए गए हेलमेट को आईपी5 जलरोधी हैण्डफ्री के साथ जलरोधी तंत्र प्रदान किया गया है।
करीब दो वर्ष के कठोर रिसर्च के बाद इस प्रकार का हेलमेट विकसित किया जा सका। आम तौर पर राइड के दौरान फोन आने पर चालक को उसे अटेण्ड करने के लिए पहले अपना हेलमेट उतारना पड़ता था, सुरक्षा को ध्यान में रखना पड़ता था साथ ही अपनी सुविधा भी देखनी होती थी,यह हेलमेट इस प्रकार तैयार किया गया है कि राइडर महज एक बटन को क्लिक कर काॅल को प्राप्त किया जा सकता है।
हेलमेट में लगा माइक्रोफोन सिंगल एक्यूरेटर माइक्रोफोन है इसलिए केवल राइडर की आवाज पर ही ट्रांसमीट हो जाता है, और इसमें यातायात आदि की आवाज भी नहीं सुनाई देती। नवीनतम क्षमता, मशीनरी और नए सांचों के साथ, एसबीए -1 एचएफ के स्पीकर इस तरह से बनाए जाते हैं कि यह राइडर को ट्रैफिक, हॉर्न या एम्बुलेंस के साइरेन के बारे में अवगत कराता रहे।
यह उच्च तकनीक और स्टाइलिश मॉडल 3 रंगों लाल, काले और सफेद और 58सेमी से 60 सेमी तक के आकार में उपलब्ध है। स्टीलबर्ड एसबीए-1 एचएफ हैलमेट स्टीलबर्ड के सभी आउटलेट www.steelbirdhelmet.com पर वहनीय कीमत 2589 रुपए मेें उपलब्ध है।