फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निसान की इस कार से फ्री में पहुंच जाएंगे दिल्ली से शिमला, जानें कैसे

Wed, 09 Jan 2019 04:41 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
Nissan Leaf Electric car
विज्ञापन

इस समय इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर वाहन कंपनियां जोर-शोर से लगी हुई हैं। जापान की वाहन निर्माता कंपनी निसान इलेक्ट्रिक व्हीकल सेग्मेंट में तेजी से उभर रही है। कंपनी ने CES 2019 शो में अपनी कार इलेक्ट्रिक कार Leaf के सेकंड जनरेशन को पेश किया। कार का नाम LEAF e + रखा गया है।

विज्ञापन


इस कार के तीन ट्रिम होने की जानकारी सामने आई है। जो LEAF S PLUS, LEAF SV PLUS और LEAF SL PLUS हैं। Leaf दिखने में काफी आकर्षक है। सेकेंड जनरेशन की निसान लीफ में बेहतर एयरोडायनैमिक डिजाइन दिया गया है, जो ड्राइविंग को आरामदायक बनाता है। कार का लुक एकदम शार्प बनाया गया है।

Nissan Leaf Electric car
निसान की यह कार ड्राईवर को निसानकनेक्ट स्मार्टफोन ऐप का उपयोग करने की अनुमति देती है, जैसे कि वाहन की स्थिति की निगरानी, चार्ज निर्धारण, निकटतम चार्जिंग स्टेशन खोजने और कार को गर्म करने या ठंडा करने जैसे सभी कार्य करेगी। अन्य नई विशेषताओं में डोर-टू-डोर नेविगेशन भी शामिल है।

निसान लीफ में पहले उम्मीद की जा रही थी कि कंपनी इसमें 40 kWh की बैटरी दे सकती है लेकिन इसमें 62 kWh की बैटरी दी गई है, वहीं कार एक बार चार्ज होकर 364 किमी तक चल सकती है। इसके अलावा कार में क्विक चार्जिंग सिस्टम भी मिलता है, जिससे बैटरी को सिर्फ 40 मिनट में 80 प्रतिशत तक आसानी से चार्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन

Nissan Leaf Electric car
लीफ का मुकाबला टेस्ला मॉडल 3 से हो सकता है, जिसमें दो बैटरी के विकल्प दिए गए हैं। टेस्ला मॉडल 3 एक बार में चार्ज होकर 350-500 किमी. तक चल सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें