उम्मीद जताई जा रही है कि नई अर्टिगा 6 सीटर (2-3-2 या 2-2-2) होगी और यह इस साल के आखिर तक मारुति के प्रीमियम नेक्सा शोरूम्स में दिखाई देने लगेगी। विदेश में लॉन्च किए अपने क्रॉस अवतार में अर्टिगा बेहद अग्रेसिव लग रही है। वहीं रेगुलर अर्टिगा का नया लुक लोगों को बेहद पसंद आ रहा है।
मारुति की विटारा ब्रेजा, एस-क्रॉस और अर्टिगा, इन तीनों गाड़ियों ने मिल कर अप्रैल से दिसंबर 2018 तक मारुति का मार्केट शेयर 28 प्रतिशत बढ़ाने में मदद की है। वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि अगले साल होने वाले दिल्ली ऑटो एक्सपो में मारुति अपनी एक और नई एसयूवी भी लॉन्च कर सकती है। नई एसयूवी विटारा ब्रेजा से बड़ी होगी और यह हुंडई क्रेटा को टक्कर देगी।
मारुति ने अर्टिगा के नए अवतार में केवल कॉस्मेटिक बदलाव ही किए हैं। माना जा रहा है कि अर्टिगा क्रास ZXI+ मॉडल से ज्यादा महंगी होगी और इसका केवल एक वैरियंट ही उपलब्ध होगा। मारुति ने अर्टिगा क्रॉस का वाईएचबी कोड नेम दिया है और इस मॉडल को पहले इंडोनेशिया और थाईलैंड में भी शोकेस किया जा चुका है।
Maruti Suzuki Ertiga Cross 2019
अर्टिगा क्रास के फ्रंट में नए हेडलैंप्स, रूफरेल, बोल्ड बंपर और स्पोर्टी ग्रिल दी जा सकती है। वहीं पीछे की तरफ क्रॉसओवर थीम पर इसमें टैलगेट, नया बंपर, फॉक्स स्किड प्लेट लगाया गया है। अर्टिगा क्रास में 1.5 लीटर का के15बी एसएचवीएस पेट्रोल इंजन लगा है, जो 104.7 पीएस की अधिकतम पॉवर और 138 एनएम का जबरदस्त टॉर्क देता है। साथ ही इसमें 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के अलावा ऑटोमैटिक 4 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर दिया गया है। फिलहाल रेगुलर अर्टिगा की एक्स शोरूम कीमत 7.44 लाख रुपये से लेकर 10.90 लाख तक है।