फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आ रही है स्कोडा की एक और सुपर्ब कार,बस थोड़ा सा इंतजार

Wed, 05 Sep 2018 10:41 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
skoda superb sportline
विज्ञापन
लंबी गाड़ियों में माहिर स्कोडा के सुपर्ब सेडान के परफॉर्मेंस अवतार स्पोर्टलाइन को कंपनी की वेबसाइट पर भेज दिया गया है। देखा जाए तो आने वाले कुछ दिनों में इसे लांच किया जा सकता है। फिलहाल कंपनी ने अभी इसकी कोई भी जानकारी साझा नहीं की है। स्कोडा सुपर्ब सेडान स्पोर्टलाइन को यूरोप में लांच किया जा चुका है। यूरोप में लांच होने का मतलब है कि इस कार को एकदम अलग प्लेटर्फाम पर बनाया गया है।
विज्ञापन


यूरोप में लांच हुई सुपर्ब स्पोर्टलाइन की बात करें तो इसमें 18 और 19 इंच के ग्लोसी ब्लैक अलॉय व्हील दिये गये हैं। ब्लैक कलर का  एक्सटीरियर डिजायन एलाइमेंट इसे बाहर से काफी  आकर्षक बनाता है। फ्रंट फेंडर पर स्पोर्टलाइन बैजिंग दी गई है। टिंटेड रियर साइड विंडो और रियर विंडशेल्ड  भी इसमें उपलब्ध है।

केबिन में स्पोर्ट्स सीटें, एल्यूमिनियम पैडल, लैदर स्पोर्ट्स स्टीयरिंग व्हील और इंफोटेंमेंट सिस्टम में परफॉर्मेंस मॉनिटर फंक्शन तक दिया गया है। सुपर्ब स्पोर्टलाइन में इलेक्ट्रिक डिफरेंशल लॉक और अडेप्टिव डायनामिक चेसिस कंट्रोल (डीसीसी) जैसे फीचर भी मिलते हैं।
विज्ञापन


भारत आने वाली सुपर्ब स्पोर्टलाइन में हो सकता है कंपनी यूरोपीय मॉडल वाले फीचर्स ना दे। भारत में उपलब्ध रेग्यूलर सुपर्ब में 1.8 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन, दो पावर ट्यूनिंग के साथ दिया गया है। एक की पॉवर 180 पीएस और टॉर्क 250 एनएम है। दूसरे की पावर 180 पीएस और टॉर्क 320 एनएम है। इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स का विकल्प रखा गया है। 

 कंपनी इस में नई कार में ऑक्टाविया आरएस वाला 2.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन भी दे सकती है। इसकी पावर 230 पीएस और टॉर्क 350 एनएम है। यह इंजन 6-स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स से लैस है। डीज़ल वेरिएंट में 2.0 लीटर का टीडीआई इंजन दिया जा सकता है, इसकी पावर 177 पीएस और टॉर्क 350 एनएम है। यह इंजन 6-स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स से जुड़ा हो सकता है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें