फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skoda की ये शानदार गाड़ियां लीज पर लें जाएं घर

Sun, 03 Mar 2019 05:21 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमऱ उजाला
विज्ञापन
Skoda
विज्ञापन

स्कोडा इंडिया ने जापान की स्वामित्व वाली सहायक कंपनी OAIS के साथ एक समझौता पर हस्ताक्षर किए हैं। जिसके तहत कंपनी 19,856 रुपये के शुरूआती मासिक शुल्क पर गाड़ियां लीज पर दे रही है। हालांकि इसमें वेतन लेने वाले व्यक्ति, काम करने वाले पेशेवर, एसएमई-एस SME-s, कॉर्पोरेट इकाइयाँ और सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयाँ में काम करने वाले व्यक्तियों के लिए अलग-अलग विकल्प हैं। 

विज्ञापन


इस समक्षौते के तहत रैपिड (Rapid), ऑक्टेविया (Octavia), सुपर्ब (Superb) और कोडियाक (Kodiaq) के लिए पांच साल तक के लिए किराए पर लेने का विकल्प दिया जाएगा। इस प्रोग्राम को दिल्ली, मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता और हैदराबाद जैसे 8 शहरों में शुरू किया गया है। 

Trending Videos

skoda superb
बता दें, लीज पर मिलने वाली कारोें में रोड टैक्स, इंश्योरेंस, ब्रेकडाउन असिस्टेंस, एक्सिडेंटल रिपेयर, एंड-टू-एंड मेंटेनेंस, शेड्यूल टायर और बैटरी में बदलाव और एक रिप्लेसमेंट व्हीकल जैसी सेवाएं भी उपलब्ध होगी।OAIS ऑटो इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संदीप गंभीर ने कहा, “हम स्कोडा ऑटो इंडिया के साथ साझेदारी करके खुश हैं। इसके माध्यम से हम भारत में ऑटोमोबाइल सेक्टर में लीजिंग की अवधारणा को मजबूत करने की कोशिश करेंगे। ऑटो क्षेत्र में लीजिंग सभी विकसित देशों में अच्छी तरह से स्वीकार की जा चुकी है। हम भारत में भी ऐसा ही होने की उम्मीद करते हैं। 
विज्ञापन

Skoda Kamiq
बता दें,स्कोडा ने हाल ही में अपनी आगामी एसयूवी के दो स्केच जारी किए हैं,  जिसका नाम स्कोडा 'कामीक' रखा गया है। Kamiq को स्कोडा अगले साल की शुरुआत में भारतीय सड़कों पर उतार सकती है जिसे MQB-A0 प्लेटफॉर्म पर बनाए जाएगा। कार को लेकर अधिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन Kamiq में स्कोडा की सिग्नेचर क्रिस्टलीय डिजाइन दिख रहा है, जिसमें कंपनी ने कुछ बदलाव किए हैं।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें