Skoda (स्कोडा) ने अपनी गाड़ियों की क्षमताओं को बढ़ाया है और इसमें Amazon Alexa voice assistant (अमेजन एलेक्सा वॉयस असिस्टेंट) का फीचर जोड़ा है। इस नए फीचर की खासियत यह है कि इसकी मदद से आप खुद गए बिना सिर्फ अपने वायस कमांड के जरिए अपने इलेक्ट्रिक वाहन को चार्ज कर सकते हैं या बैटरी में कितना पावर बचा, ये जान सकते हैं।
यदि कार चार्जिंग टर्मिनल से जुड़ी है, तो कार में मौजूद स्कोडा कनेक्ट सर्विस, वॉयस असिस्टेंट के साथ कनेक्ट होने के बाद, अमेजन एलेक्सा से कमांड मिलने पर बैटरी चार्ज करना शुरू या बंद कर देगा। इसके साथ ही वह बैटरी के चार्जिंग के स्टेटस की जानकारी के साथ यह भी बताएगा कि यह कितनी दूरी तय कर सकता है। इसके लिए आपको सिर्फ इतना बोला है, "एलेक्सा, स्कोडा से पूछें, मैं अपनी कार की चार्जिंग शुरू करना चाहता हूं।" बस इतना कहते ही यह काम करना शुरू कर देगा।
चेक ऑटो निर्माता ने कहा है कि स्कोडा कनेक्ट के नए वर्जन में, वॉयस असिस्टेंट को अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मन और इतालवी भाषा में कमांड दिया जा सकता है। साथ ही यह ड्राइविंग से पहले कार के इंटीरियर को वार्म अप या ठंडा करना, दरवाजे और खिड़कियों के बंद होने की जानकारी भी कार मालिक को देता है। यह कार के टेक्निकल स्थिति पर डेटा भी देता है। बैटरी चार्जिंग को छोड़कर अन्य सभी फीचर्स स्कोडा कनेक्ट और कार में निर्मित मॉडेम के माध्यम से एक इंटरनेट कनेक्शन के साथ स्कोडा के पूरे लाइन-अप में उपलब्ध है।
कार की बैटरी चार्जिंग के लिए वॉयस कंट्रोल का विकल्प अभी भी केवल दो मॉडलों में उपलब्ध है- इलेक्ट्रिक CitiGo-e iV हैचबैक और Superb iV हाइब्रिड लिफ्टबैक और स्टेशन वैगन। लेकिन बाद में Octavia iV RS सहित Octavia iV फैमिली के हाइब्रिड मॉडल्स में इस फीचर को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा, डेवलपर्स का वादा है कि Google होम स्मार्ट होम कंट्रोल सिस्टम को कारों से जोड़ा जाएगा।
ट्रिप की जानकारी जैसे कि कितनी दूरी यात्रा की, औसत ईंधन की खपत, स्पीड और माइलेज, आखिरी बार गाड़ी कहां पार्क की जैसी कई जानकारी इसके जरिए मिलेगी। वॉइस असिस्टेंट यह भी बताएगा कि सभी खिड़कियां और दरवाजे बंद हैं या नहीं। कार की लाइट बंद होते ही स्कोडा कार लॉक हो जाएगी।