स्कोडा ऑटो इंडिया (Skoda Auto India) नए साल में अपने ग्राहकों को बड़ा झटका देने जा रही है। कंपनी एक जनवरी 2021 से अपनी कारों की कीमतों को बढ़ाने जा रही है। कंपनी के मुताबिक कीमतों को बढ़ाने के पीछे उत्पादन लागत में आई बढ़ोतरी और कच्चे माल की कीमतों का महंगा होगा एक बड़ा कारण है। कंपनी अपनी कारों की कीमतों को एक जनवरी 2021 से 2.5 फीसदी तक महंगा करेगी। हालांकि, बढ़ी हुई कीमतें वेरिएंट और मॉडल के हिसाब से अलग-अलग रहेंगी।
भारतीय बाजार में मौजूदा समय में स्कोडा ऑटो इंडिया Rapid, Octavia RS 245, नई Superb और नई Karoqजैसी कारों की बिक्री करती है। ऐसे में बढ़ी कीमतों का असर इन कारों पर होगा। अगर आप इन कारों को मौजूदा कीमत में खरीदना चाहते हैं, तो आपको 31 दिसंबर तक इनकी खरीदारी करनी होगी।
भारतीय बाजार में स्कोडा ऑटो इंडिया की सबसे सस्ती कार Rapid है जिसकी शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये है। वहीं, कंपनी की सबसे महंगी कार Octavia RS 245 है, जिसकी दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये तक जाती है।
स्कोडा के अलावा फॉक्सवैगन, निसान इंडिया, एमजी मोटर, रेनो इंडिया, फोर्ड इंडिया, ऑडी, बीएमडब्ल्यू, किया मोटर्स, ह्यूंदै, होंडा कार्स, महिंद्रा, मारुति सुजुकी भी अपने वाहनों की कीमतों को एक जनवरी से बढ़ा रही हैं। हालांकि, इनमें से कई कंपनियों ने अभी इसकी कोई भी जानकारी कि उनकी कारों की कीमतें कितनी बढ़ेंगी।