फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट ने लगाई Skoda की इस कार पर रोक, इंजन नहीं इसके नाम में है गड़बड़ी

Sun, 15 Oct 2017 02:22 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
विज्ञापन
Skoda Monte Carlo
विज्ञापन
चेक गणराज्‍य की कंपनी स्‍कोडा को उस समय बड़ा झटका लगा जब कोर्ट ने उनकी एक कार पर सिर्फ नाम के कारण रोक लगा दी। कोर्ट ने स्कोडा पर अपनी कारों के नाम में Monte Carlo शब्द का इस्तेमाल करने पर रोक लगाई है। कंपनी ने दो महीने पहले ही अपनी रैपिड कार का Monte Carlo एडिशन लॉन्च किया था। इसकी कीमत 10.75 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी गई थी। यह पेट्रोल और डीजल दोनों वैरिएंट में आती है। 
विज्ञापन


दरअसल Monte Carlo पंजाब स्थित एक भारतीय फैशन ब्रांड है। यही कंपनी ब्रांड नेम के इस्तेमाल को लेकर स्कोडा को कोर्ट ले गई थी। रोचक बात यह है कि मोंटे कार्लो फ्रांस के मोनाको में स्थित एक जगह का नाम है। कंपनी ने अपनी कार सीरीज के नाम में Monte Carlo नाम का इस्तेमाल करने के लिए राइट्स भी खरीदे थे। 

पढ़ें: 5 से 7 लाख की कीमत में आती हैं ये टॉप 5 कारें, इंजन दमदार और डिजाइन शानदार

भारत में यह इस तरह का पहला मामला नहीं है। इससे पहले फोर्ड को भी ऐसे ही एक केस का सामना करना पड़ा था। 2003 में कंपनी ने Ford Everest नाम से एक कार लॉन्च की थी। भारत में 'Everest' ट्रेडमार्क किसी और के नाम था, ऐसे में कंपनी को कार का नाम बदलकर Ford Endeavour रखना पड़ा था। हालांकि ग्लोबल मार्केट में अभी भी इस कार का नाम Ford Everest है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें