फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून में कारों की बिक्री 25 प्रतिशत गिरी, नहीं बिक रहे बाइक-स्कूटर

Thu, 11 Jul 2019 09:43 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कारों की बिक्री
विज्ञापन

यात्री कारों की बिक्री में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। जून महीने में देश में यात्री वाहनों की बिक्री 17.54 प्रतिशत घटकर 2,25,732 यूनिट्स की रही। जबकि साल जून, 2018 यह आंकड़ा 2,73,748 यूनिट था।

विज्ञापन

 
ऑटो कंपनियों के संगठन सियाम की तरफ से बुधवार को जारी जून के वाहन बिक्री आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान कारों की घरेलू बिक्री भी 24.97 प्रतिशत घटी है। जून में यह आंकड़ा 1,39,628 यूनिट्स का रहा, जो पिछले साल जून में 1,83,885 यूनिट था।
 
आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान मोटरसाइकिल की बिक्री भी 9.57 प्रतिशत घटकर 10,84,598 यूनिट की रही, जो पिछले साल जून 2018 में 11,99,332 यूनिट थी। कुल मिलाकर टू-व्हीलर्स की बिक्री जून में 11.69 प्रतिशत गिरकर 16,49,477 यूनिट्स की वाहन रही, जो पिछले साल इस अवधि में 18,67,884 यूनिट थी।
विज्ञापन

 
कमर्शियल गाड़ियों की बात करें, तो इस दौरान ये आंकड़ा 12.27 प्रतिशत घटकर 70,771 यूनिट रहा, जो पिछले साल जून में 80,670 यूनिट था। सियाम की रिपोर्ट के अनुसार सभी श्रेणियों में वाहनों की बिक्री जून में 12.34 प्रतिशत घटकर 19,97,952 यूनिट रही, जो पिछले साल जून 2018 में 22,79,186 यूनिट थी।
 
वहीं अप्रैल से जून तक यात्री वाहनों की बिक्री 18.42 प्रतिशत घटकर 7,12,620 यूनिट रही, जो जून 2018 में 8,73,490 यूनिट थी। वहीं सभी श्रेणियों में इस दौरान बिक्री 12.35 प्रतिशत गिरकर 60,85,406 यूनिट की रही, जो पिछले साल इस अवधि में 69,42,742 यूनिट थी।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें