फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Birthday special : जब Shruti Hassan ने खुद को गिफ्ट की यह दमदार कार

Mon, 28 Jan 2019 01:19 PM IST
भावना चौधरी आॅटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Range Rover car of shruti hassan
विज्ञापन

साउथ के सुपरस्टार कमल हासन और एक्ट्रेस सारिका की बेटी श्रुति हासन आज 33वां जन्मदिन मना रही हैं। 28 जनवरी 1986 को जन्मी श्रुति हिन्दी के अलावा तमिल और तेलुगू फिल्मों में भी सक्रिय हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि श्रुति हासन इस समय अपने जीवन के सबसे अच्छे दौर में हैं। दक्षिण भारतीय सुंदरी अपनी फिल्म गब्बर की सफलता के बाद लगातार सीढ़ियाँ चढ़ती चली गई।

विज्ञापन


इस युवा अभिनेत्री ने अपनी सफलता का जश्न मनाने के लिए खुद को एक लग्जरी कार तोहफे में दी । श्रुति ने लाल रंग की रेंज रोवर कार को खुद को गिफ्ट किया था। लग्जरी कार बनाने वाली टाटा मोटार्स के स्वामित्व वाली कंपनी जगुआर लैंड रोवर स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) सेगमेंट रेंज रोवर स्पोर्ट को भारत में बिक्री कर रही है। 

विज्ञापन

range rover
दमदार इंजन की बदौलत यह केवल 5.3 सेंकेड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है।इस एसयूवी की बॉडी एल्युमीनियम की है और इसमें आठ ऑटोमैटिक गियर वाला पांच लीटर का पावरफुल पेट्रोल इंजन लगा है। डीजल इंजन की क्षमता 3 लीटर की है जबकि पेट्रोल इंजन 5 इंजन की क्षमता रखता है। ओक्ट्राय शामिल किए बिना मुंबई में इसकी एक्स शोरूम कीमत एक करोड़ 10 लाख रुपए है।

अलग-अलग वैरियंट की कीमत 1.1 करोड़ से लेकर 1.65 करोड़ रुपए तक है। भारत में इस कार के कई बॉलिवुड सितारे कायल हैं देश के हर रईस आदमी के गैराज में इसे देखा जा सकता है। बॉलिवुड अभिनेत्रियां भी इस दमदार कार की दीवानी हैं। मलाइका, आलिया से लेकर सलमान,शाहरूख और रणवीर सिंह तक को इस कार में देखा जाता है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें