दमदार इंजन की बदौलत यह केवल 5.3 सेंकेड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है।इस एसयूवी की बॉडी एल्युमीनियम की है और इसमें आठ ऑटोमैटिक गियर वाला पांच लीटर का पावरफुल पेट्रोल इंजन लगा है। डीजल इंजन की क्षमता 3 लीटर की है जबकि पेट्रोल इंजन 5 इंजन की क्षमता रखता है। ओक्ट्राय शामिल किए बिना मुंबई में इसकी एक्स शोरूम कीमत एक करोड़ 10 लाख रुपए है।
अलग-अलग वैरियंट की कीमत 1.1 करोड़ से लेकर 1.65 करोड़ रुपए तक है। भारत में इस कार के कई बॉलिवुड सितारे कायल हैं देश के हर रईस आदमी के गैराज में इसे देखा जा सकता है। बॉलिवुड अभिनेत्रियां भी इस दमदार कार की दीवानी हैं। मलाइका, आलिया से लेकर सलमान,शाहरूख और रणवीर सिंह तक को इस कार में देखा जाता है।