फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 करोड़ से भी ज्यादा की लगी बोली, जब Triumph Motorcycle की हुई नीलामी

Tue, 29 Jan 2019 05:05 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Steve mcqueen Triumph
विज्ञापन

कहते हैं शौक बड़ी चीज होती है। steve mcqueen हालीवुड के एक जानें-मानें कलाकार हैं आज उन पर बात करने के पीछे उनकी एक पसंदीदा बाइक है steve mcqueen अपनी एक 80 साल पुरानी ट्रायम्फ 5T मोटरसाइकिल को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, स्टीव मैक्विन द्वारा इस्तेमाल की गई 1938 मॉॅडल ट्रायम्फ 5T को एक शख्स ने 1.1 करोड़ रुपए में खरीदा है। 

विज्ञापन


जिसकी कीमत सुनकर नीलामी करने वाले भी हैरान हैं क्योंकि उन्हें इस बाइक के सिर्फ 60 लाख रुपए से ज्यादा बिकने की उम्मीद नहीं थी। इस मोटरसाइकिल के बारे में कहा जाता है कि यह वहीं बाइक है जिससे इंस्पायर्ड होकर 2019 ट्रायम्फ स्पीड ट्विन को तैयार किया गया है। हालांकि 2019 ट्रायम्फ स्पीड ट्विन मॉडल की भारत में कीमत महज 10 लाख रुपए है।

 बाइक की खास बात है कि 80 सालों बाद भी यह काफी अच्छी दिखती है, हालांकि इसे सन् 1970 में इसके मालिक ने दोबारा से तैयार कराया था। स्टील मैक्विन ने इस बाइक को लंबे समय तक इस्तेमाल किया लेकिन बाद में इसे कई लोगों द्वारा खरीदा गया।  सबसे पहले इसे 1984 में मैक्विन ने नीलामी में बेचा था।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

1962 ferrari 250 gto
पुराने विंटेज गाड़ियों की नीलामी की कहानी कुछ नई है। साल 2018 में कुछ ऐसी कारों की रिर्काड नीलामी हुई । जिन्हे देखने वालो का तांता लगा रहा। लोगोंं ने इस नीलामी में बढ़ - चढ़ कर हिस्सा लिया। नीलाम हुई सभी कारें 90 के दशक की हैं।

सबसे महंगी कार कैलिफोर्निया के मोंटेरी में फरारी 250जीटीओ नीलाम हुई। जिसकी कीमत 48,405,000 डॉलर (करीब 338 करोड़ रुपये) है। Ferrari 250 GTO कार 1962 की है। यह फरारी की सबसे सफल रहीं रेसिंग कारों में से एक है। इसने 1962 से 1965 के बीच 15 से ज्यादा रेस जीतीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें