फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7-सीटर Hyundai Alcazar की कुछ डीलर्स ने शुरू की बुकिंग! जून से शुरू होगी डिलीवरी

Sat, 27 Mar 2021 07:39 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Alcazar की आधिकारिक तौर पर बुकिंग अगले महीने से ही शुरू होगी। लेकिन कुछ डीलर्स ने नई एसयूवी की बुकिंग अनऑफिशियली शुरू कर दी है। डीलर्स का दावा है कि अल्काजार की डिलीवरी जून से शुरू हो जाएगी...
विज्ञापन
Hyundai Alcazar Design Sketch - फोटो : Hyundai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ह्यूंदै की प्रीमियम फ्लैगशिप 7-सीटर एसयूवी Alcazar अगले महीने छह अप्रैल को पेश हो रही है और कंपनी इसे मई 2021 में लॉन्च करेगी। वहीं इस नई एसयूवी की अनऑफिशियली बुकिंग भी शुरू हो गई है। अल्काजार का मुकाबला हैक्टर प्लस, महिंद्रा मराजो और टाटा सफारी से होगा। हाल ही में ह्यूंदै ने अल्काजार की टीजर इमेज जारी की थी, जिसमें उसके इंटीरियर और एक्सटीरियर के डिजाइन का खुलासा किया था।

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक भले ही ह्यूंदै ने अपनी इस गाड़ी की बुकिंग अधिकारिक रूप से शुरू नहीं की है, लेकिन कुछ डीलर्स ने नई एसयूवी की बुकिंग अनऑफिशियली शुरू कर दी है। इच्छुक ग्राहक 50 हजार रुपये देकर नई कार की बुकिंग करवा सकते हैं। डीलर्स का दावा है कि अल्काजार की डिलीवरी जून से शुरू हो जाएगी। वहीं इसकी आधिकारिक तौर पर बुकिंग अगले महीने से ही शुरू होगी। वहीं इसकी कीमत क्रेटा के मुकाबला एक लाख रुपये ज्यादा रहने की उम्मीद है।

Hyundai Alcazar Design Sketch - फोटो : Hyundai

डुअल टोन कैप्टन सीटें

अल्काजार की 6-सीटर इंटीरियर टीजर इमेज में टू टोन इंटीरियर के साथ मध्य पंक्तिमें कैप्टन सीटें दी गई हैं। साथ ही कप होल्डर्स के साथ फ्लोर माउंटेड सेंट्रल आर्मरेस्ट, एसी वेंट्स के साथ तीसरी पंक्ति के यात्रियों के लिए यूएसबी चार्जिंग का फीचर मिलेगा।

डेशबोर्ड डिजाइन

नई अल्काजार में क्रेटा जैसा ही डेशबोर्ड, स्टीयरिंग व्हील और सेंटर कंसोल मिलेगा। वहीं इसमें 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 50 से ज्यादा फीचर्स के साथ ब्लूलिंक टेक्नोलॉजी और 360 डिग्री पार्किंग कैमरा मिलेगा।
विज्ञापन

नए अलॉय व्हील्स

क्रेटा की तरह अल्काजार में 18 इंच के अलॉय व्हील्स मिल सकते हैं। ये अलॉय व्हील्स क्रेटा से अलग होंगे। पीछे की तरफ यूनीक टेल लैंप डिजाइन मिलेगा। क्रेटा से अलग इसमें सी-शेप्ड एलईडी टेललैंप मिलेंगे।

इंजन

अल्काजार में में 5-सीटर क्रेटा एसयूवी वाले इंजन का ही इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल, 1.5-लीटर डीजल और 1.4-लीटर GDI टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल यूनिट शामिल है। कार के ट्रांसमिशन विकल्प भी क्रेटा से जैसे ही मिलने की उम्मीद है। यह इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7 स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें