फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: जब महिला इलेक्ट्रिक कार लेकर पहुंच गई पेट्रोल पंप, उसके बाद जो हुआ....

Fri, 21 Dec 2018 03:00 PM IST
shubham आॅटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
petrol pump
विज्ञापन
भारत में जहां अभी तक इलेक्ट्रिक कारों को लेकर सिर्फ चर्चाएं हो रही हैं। वहीं विदेशो में ये कार चर्चा से बाहर निकल कर सड़कों पर दौड़ रही हैं। इस क्षेत्र में सबसे पहले नाम आता है टेस्ला का। टेस्ला इलेक्ट्रिक मोबोलिटी के क्षेत्र में एक मुकाम हासिल कर चुकी है।
विज्ञापन


दुनियाभर में इलेक्ट्रिक कार बनाने के लिए मशहूर टेस्ला की कार के साथ हुई इस घटना को देखकर लोग अपनी हॅंसी नहीं रोक पा रहे हैं। दरअसल, अमेरिका में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला टेस्ला इलेक्ट्रिक कार में पेट्रोल डालने की कोशिश में लगी है। 
यहां देखें वीडियो



वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला बहुत देर तक कार फ्यूल फिलर कैप न मिलने पर परेशान दिखी। इसके बाद महिला ने कुछ देर बाद अंदर जाकर कोई बटन दबाया जिससे कार का डिक्की खुल गई। इसी तरह धीरे धीरे ढ़ूढते ढ़ूंढते महिला उस स्थान पर पहुंची जहां से उसे चार्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

Tesla electric car
अब कहा जा सकता है शायद यह महिला भूल गई है कि वह एक इलेक्ट्रिक कार चला रही है। या महिला इस सोच में है कि ये एक हाइब्रिड कार है। बता दें, हाइब्रिड कार में इलेक्ट्रिक मोटर के साथ इंजन भी लगा होता है। 

हालांकि बहुत देर तक परेशान होने के बाद महिला ने किसी को फोन किया, ताकि वो इसके बारे में जान सके। इसी बीच वीडियो बनाने वालों में से एक शख्स बाहर निकल आया और उसने महिला को बताया कि वह एक इलेक्ट्रिक कार है, और इसमें पेट्रोल नहीं भरा जा सकता।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें